केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को दिए निर्देश : 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन के लिए अभ्यास सत्र पूरा करना अनिवार्य, नियमित रूप से ओएसएम डैश मी बोर्ड देखें

सीबीएसई: 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन, मॉक सत्र अनिवार्य

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को दिए निर्देश : 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन के लिए अभ्यास सत्र पूरा करना अनिवार्य,  नियमित रूप से ओएसएम डैश मी बोर्ड देखें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का निर्देश। ओएसएम के अभ्यास सत्र अनिवार्य रूप से जल्द पूरे करने होंगे। ओएसएम न पोर्टल के तहत आगामी मुख्य मूल्यांकन के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें। डिजिटल मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने ओएसएम पोर्टल किया लांच।

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इस साल 12वीं की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) के अभ्यास सत्र अनिवार्य रूप से जल्द से जल्द पूरे करने होंगे। बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों के प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से ओएसएम डैश मी बोर्ड देखें। जिससे कि ओएसएम अभ्यास सत्र की गतिविधियों पर बारीकी से नजर ने रखी जा सके। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार स्कूल प्रधान यह सुनिश्चित करेंगे कि कक्षा 11वीं र व 12वीं को पढ़ाने वाले सभी शिक्षक ई अनिवार्य रूप से जल्द से जल्द अभ्यास सत्र पूरा करें, जिससे कि वे ओएसएम न पोर्टल के तहत आगामी मुख्य मूल्यांकन के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें। 

उल्लेखनीय है कि इस साल से ही 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने ओएसएम पोर्टल लॉंच किया है। पोर्टल पर डेटा सही कराएं शिक्षक को ओएएसआईएस पोर्टल पर लॉग इन भारद्वाज के अनुसार बोर्ड ने सभी शिक्षकों करके अभ्यास सत्र यानि मॉक मूल्यांकन के निर्देश दिए हैं। सभी शिक्षकों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर लॉग इन फ्रेंडेशियल और ओएएसआईएस में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजे जा रहे हैं। बड़ी संख्या में शिक्षकों को ईमेल मिल चुके हैं। लेकिन कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं, जिन्हें ईमेल नहीं मिल पा रहे हैं। क्योंकि ओएएसआईएस में उनकी ईमेल आईडी सही नहीं है। इसीलिए वे ओएसआईएस में अपना डेटा सही कराएं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मोती डूँगरी गणेश मंदिर में होगा फागोत्सव : गुलाल-गोटे एवं पुष्पों से खेलेंगे होली, फूलों के मंडप में सजेंगे गणपति मोती डूँगरी गणेश मंदिर में होगा फागोत्सव : गुलाल-गोटे एवं पुष्पों से खेलेंगे होली, फूलों के मंडप में सजेंगे गणपति
गणेश मंदिर में फागोत्सव का आयोजन होगा। गणेश जी बसंत की फाल्गुनी नवीन पोशाक करेंगे धारण। जयपुरी साफा से होगा...
जयपुर पुलिस आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई : 4 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, एमडी व चरस समेत नकदी और कारें जब्त
खाटूश्याम मेला: यात्रियो की सुविधा के लिए रेवाडी-सीकर-रेवाडी प्रतिदिन रेलसेवा का ढेहर का बालाजी स्टेशन तक विस्तार
'सेवा तीर्थ' में पहली बार बैठा मोदी मंत्रिमंडल: नए कार्यालय को बताया देश के नवनिर्माण की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति, भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प
भजनलाल कैबिनेट की बैठक कल : पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की होगी समीक्षा, शिलान्यास कार्यक्रमों की संख्या और उनकी तैयारियों पर होगी चर्चा
देश में होली पर 80 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान : राजस्थान में 5 हजार करोड़ के व्यापार की संभावना, जयपुर में बाजारों में उमड़ी भीड़
जयपुर स्थित गोगाजी महाराज और गौरखनाथ महाराज के मंदिर में शनिवार को होगा फागोत्सव