अजमेर के JLN अस्पताल में बच्चा गुम! संदिग्ध मानसिक बीमार महिला ने ले जाने का शक, गुरुवार को हुई वारदात

अजमेर: अस्पताल से दो बच्चों के अपहरण की कोशिश नाकाम

अजमेर के JLN अस्पताल में बच्चा गुम! संदिग्ध मानसिक बीमार महिला ने ले जाने का शक, गुरुवार को हुई वारदात

अजमेर के जेएलएन अस्पताल में गुरुवार सुबह एक मानसिक विक्षिप्त महिला ने पार्किंग में खेल रहे दो मासूमों को अगवा करने का प्रयास किया। सतर्क सुरक्षाकर्मियों और भीड़ के शोर के कारण बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। बदहवास पिता ने पुलिस चौकी पहुँचकर बच्चों को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली। पुलिस जांच शुरू।

अजमेर। राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के शिशु वार्ड परिसर के पास पार्किंग में खेल रहे दो बच्चों को मानसिक रूप से बीमार एक महिला अपने साथ लेकर चल पड़ी घटना गुरुवार की सुबह की है इस महिला के साथ दो मासूम बच्चों को देखने के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। 

चिकित्सालय परिसर में मौजूद महिला सुरक्षा कर्मियों ने उसे महिला को पड़कर दोनों बच्चों सहित चिकित्सालय की पुलिस चौकी में पहुंचा दिया जहां चौकी प्रभारी विजय सिंह ने बच्चों के परिजनों का पता करने के लिए पुलिस कर्मियों को चिकित्सालय परिसर में भेजा इसी बीच बच्चों का पिता उन्हें खोजते हुए पुलिस चौकी में पहुंचा जहा बच्चों को देखने के बाद उसने राहत की सांस ली बच्चों के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले आठ दिनों से घर से लापता है उसी की खोज में वह अजमेर आया था।

यहां ठहरने की जगह नहीं होने के कारण वह चिकित्सालय परिसर में ही रहने वाले अपने एक मित्र के पास पहुंच गया उसे मित्र ने उसे अपने साथ चिकित्सालय की पार्किंग में रात्रि गुजरने के लिए बच्चों सहित सुला दिया गुरुवार को सुबह वह अपने मित्र को बच्चे सौंप कर शौचालय गया और जब वापस लौटा तो मित्र सोता हुआ मिला लेकिन बच्चे वहां नहीं थे। लेकिन बाद में वह पुलिस चौकी में मिल गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने की केरल के केयरगिवर्स के थिरुवथिरा की शानदार प्रस्तुति की तारीफ, संस्कृति को बचाने के लिए की प्रवासियों की प्रशंसा  पीएम मोदी ने की केरल के केयरगिवर्स के थिरुवथिरा की शानदार प्रस्तुति की तारीफ, संस्कृति को बचाने के लिए की प्रवासियों की प्रशंसा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के केयरगिवर्स समुदाय द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक थिरुवथिरा नृत्य की सराहना की। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को...
अजमेर के JLN अस्पताल में बच्चा गुम! संदिग्ध मानसिक बीमार महिला ने ले जाने का शक, गुरुवार को हुई वारदात
कोटा-रशीदपुर खोरी होली एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 
कोलकाता के पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
सीआईडी क्राइम ब्रांच की एक और सफलता: दुल्हन सौदेबाजी गिरोह का भंड़ाफोड, एक और मास्टरमाइंड महावीर सुथार गिरफ्तार 
किम जोंग उन का दावा: बोलें अमेरिका शत्रुतापूर्ण नीति छोड़ उत्तर कोरिया के परमाणु राष्ट्र संपन्न दर्जा स्वीकार कर ले, तो सुधर सकते हैं संबंध 
एमएनआईटी जयपुर में विज्ञान महोत्सव : वासुदेव देवनानी ने महिला वैज्ञानिकों की भूमिका सराही, कहा- नारी सृजन और ज्ञान की मूल शक्ति