अजमेर नगर निगम की नई मेयर अनामिका शर्मा और डिप्टी मेयर हेमंत शुक्ला ने किया पदभार ग्रहण, कहा- सभी 80 पार्षदों को साथ लेकर करेंगे शहर का विकास

विकास कार्यों को दोगुनी गति दी जाएगी

 अजमेर नगर निगम की नई मेयर अनामिका शर्मा और डिप्टी मेयर हेमंत शुक्ला ने किया पदभार ग्रहण, कहा- सभी 80 पार्षदों को साथ लेकर करेंगे शहर का विकास
अजमेर नगर निगम की नई मेयर अनामिका शर्मा और डिप्टी मेयर हेमंत शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया। समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और विधायक अनिता भदेल मौजूद। दिया कुमारी ने अजमेर के विकास को गति देने की बात कही।

अजमेर। अजमेर नगर निगम की नई मेयर अनामिका शर्मा और डिप्टी मेयर हेमंत शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवरानी तथा अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल मौजूद रहे। पदभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शहर के चहुंमुखी विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राज्य में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश 'विकसित राजस्थान' की ओर बढ़ रहा है। अब अजमेर में भी ट्रिपल इंजन की सरकार के माध्यम से विकास कार्यों को दोगुनी गति दी जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि चुनाव खत्म हो चुके हैं, अब सभी को एकजुट होकर 'एक टीम' के रूप में अजमेर के विकास के लिए समर्पित होना होगा। महापौर अनामिका शर्मा ने मंच से सभी नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों, निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी 80 पार्षदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस अवसर पर शहर के विकास, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इससे पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर ने शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पदभार ग्रहण किया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग कार्यालय का कांग्रेस 28 सितंबर को करेगी घेराव, अगले दिन सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन चुनाव आयोग कार्यालय का कांग्रेस 28 सितंबर को करेगी घेराव, अगले दिन सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के आंदोलन की घोषणा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 28 सितंबर...
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में इस्तीफा नहीं तो देशव्यापी आंदोलन होगा
जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में नौ लोगों की मौत, PM Modi ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा
Weather Update : मानसून की विदाई के बीच राजस्थान में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बाड़मेर में पारा 42.4 डिग्री
जर्जर भवन में 42 से अधिक विद्यार्थी पढ़ने को मजबूर
महापौर की कुर्सी के लिए कल होगा मतदान, पार्षदों को लाने होंगे तीन दस्तावेज