सीबीएसई : पोस्ट-रिजल्ट पोर्टल पर साइबर हमला, दिल्ली पुलिस में एफआईआर

देश-विदेश के कई आईपी एड्रेस से हमला

सीबीएसई : पोस्ट-रिजल्ट पोर्टल पर साइबर हमला, दिल्ली पुलिस में एफआईआर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पोस्ट-रिजल्ट सर्विस पोर्टल पर हुए सुनियोजित साइबर हमलों को लेकर दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस यूनिट में औपचारिक शिकायत दर्ज।

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पोस्ट-रिजल्ट सर्विस पोर्टल पर हुए सुनियोजित साइबर हमलों को लेकर दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की 24 घंटे निगरानी और त्वरित कार्रवाई के कारण सभी हमलों को सफलतापूर्वक रोका गया है तथा डेटा में कोई सेंध या अनधिकृत एक्सेस नहीं हुआ है। बोर्ड सचिव की ओर से शुक्रवार को अधिकृत वेसाबइट पर जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि हाल ही में शुरू किए गए पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल पर बीते तीन दिनों में बार-बार साइबर हमले हुए हैं। यह पोर्टल देशभर के लाखों विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन, अंक पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 2 जून 2026 को शुरू किया गया था।

देश-विदेश के कई आईपी एड्रेस से हमला
बोर्ड के अनुसार इन हमलों में देश के अंदर और बाहर के कई आईपी एड्रेस से बड़ी मात्रा में हानिकारण ट्रैफिक भेजा गया है। हमलावरों का मकसद इस प्लेटफॉर्म को अस्थिर करना, असली यूजर्स को एक्सेज से रोकना और राष्ट्रीय हित के खिलाफ काम करने वाले तत्वों की ओर से अनाधिकृत रूप से जानकारी निकालने की कोशिश करना लग रहा था। इसी कारण बोर्ड ने मामले की विस्तृत जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट से संपर्क किया है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीपीग्राम पोर्टल पर लंबित राज्य स्तरीय प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों से देरी के कारणों...
CM योगी का बड़ा ऐलान: यूपी में विदेशी आक्रांताओं के नाम पर नहीं होंगे मेले, महाराजा सुहेलदेव को मिलेगा सम्मान
ईरान का बड़ा पलटवार: कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले, कई रक्षा प्रणालियां नष्ट करने का दावा
जयपुर को विकास का 219 करोड़ का तोहफा, पार्क और सड़क परियोजनाओं को मिली हरी झंडी
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- AAP देगी कानूनी और मेडिकल मदद, हेल्पलाइन जारी
युवा कांग्रेस का बड़ा दावा: घायल और परेशान छात्रों को मिलेगा भोजन, मेडिकल और कानूनी सहयोग; हेल्पलाइन जारी
जयपुर में ‘चाइनीज ड्रैगन फ्रूट’ का क्रेज : 100 रुपए में 3 नग बेच रहे विक्रेता,  अनोखे फल को देख उमड़ रही खरीदारों की भीड़