आरपीएससी का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी, सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षाएं 13-16 अक्टूबर तक

परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर को प्रात: 10 से 12.30 बजे तक किया जाएगा

आरपीएससी का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी, सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षाएं 13-16 अक्टूबर तक
राजस्थान लोक सेवा आयोग की सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा 13 से 16 अक्टूबर तक आयोजित। आयोग सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से प्रस्तावित कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा अब ऑफलाइन होगी।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2025 एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2026 के तहत परीक्षा का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर तक  किया जाएगा। आयोग सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पूर्व में इन परीक्षाओं का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट माध्यम से करवाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासनिक कारणों के मद्देनजर अब इनका आयोजन ऑफलाइन माध्यम से करवाया जाएगा।

परीक्षा के अंतर्गत फिजिक्स डिवीजन की परीक्षा 13 अक्टूबर प्रात: 10 से 12.30 बजे तक, बायोलॉजी डिवीजन, बैलिस्टिक डिवीजन की परीक्षा 13 अक्टूबर दोपहर 3 से सायं 5.30 बजे तक, डीएनए डिवीजन की परीक्षा 14 अक्टूबर प्रात: 10 से 12.30 बजे तक, केमिस्ट्री डिविजन की परीक्षा 14 अक्टूबर दोपहर 3 से सांय 5.30 बजे तक, नारकोटिक्स डिवीजन की परीक्षा 15 अक्टूबर प्रात: 10 से 12.30 बजे तक, सेरोलॉजी डिवीजन की परीक्षा 15 अक्टूबर दोपहर 3 से सांय 5.30 बजे तक तथा टॉक्सिकोलॉजी डिवीजन की परीक्षा 16 अक्टूबर प्रात: 10 से 12.30 बजे तक होगी सहायक निदेशक (डीएनए डिवीजन) के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर को प्रात: 10 से 12.30 बजे तक किया जाएगा।

 

Read More रीको औद्योगिक क्षेत्र बनेंगे भूजल स्तर बढ़ाने की मिसाल, वर्षा जल संचय के लिए हर 50 एकड़ जमीन पर बनेगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...
असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
एसआईआर फैसलों पर उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निलंबन से किया इनकार, मांगा जवाब
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार