हाईसिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर ने दोबारा बैरक से फोड़ा अपना सिर, पुलिस सुरक्षा के साथ इलाज के लिए लाया गया जेएलएन अस्पताल

श्रीगंगानगर जेल से अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट

हाईसिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर ने दोबारा बैरक से फोड़ा अपना सिर, पुलिस सुरक्षा के साथ इलाज के लिए लाया गया जेएलएन अस्पताल

हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने 20 दिन में एक बार फिर अपना सिर बैरक से फोड़ लिया। घायल गैंगस्टर को हथियारबंद पुलिसकर्मियों के बीच उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया। इमरान उर्फ मोगली को पूर्व में जयपुर सेंट्रल जेल से श्रीगंगानगर जेल शिफ्ट किया गया था।

अजमेर। हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने रविवार को 20 दिन में एक बार फिर अपना सिर बैरक से फोड़ लिया। घायल गैंगस्टर को हथियारबंद पुलिसकर्मियों के बीच उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया। इमरान उर्फ मोगली को पूर्व में जयपुर सेंट्रल जेल से श्रीगंगानगर जेल शिफ्ट किया गया था। गत मार्च महीने में ही उसे श्रीगंगानगर जेल से अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया है। उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत 38 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।

इमरान ने रविवार को बैरक से अपना सिर फोड़ लिया। उसे लहूलुहान हालत में जेएलएन अस्पताल लाया गया। इस दौरान सिविल लाइन थाने तथा कोतवाली थाने के साथ ही पुलिस लाइन के भी जाब्ता तैनात रहा। कड़ी सुरक्षा में उपचार के बाद उसे पुन: हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि गत 7 अप्रैल को भी इमरान ने अपना सिर बैरक से फोड़ लिया। तब भी उसे भारी पुलिस बंदोबस्त के साथ उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल लाया गया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एलन कोचिंग छात्र की मौत का मामला : आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस   एलन कोचिंग छात्र की मौत का मामला : आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
3 दिन पहले बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एलन कोचिंग छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए...
दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा : टेकऑफ के दौरान स्विस एयरलाइंस के विमान का फटा टायर, 230 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतारा
सावधान : शादी का ऑनलाइन कार्ड खोलते ही खाली हो सकता है बैंक खाता, साइबर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी
ई-मित्र संचालक के खाते से 1.04 करोड़ का संदिग्ध लेने-देन, 13 राज्यों में खाते के खिलाफ 36 शिकायतें दर्ज
रेलवे की पार्किंग में खड़ी स्कूटी में लगी अचानक आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
ऋषिकेश में सुनील शेट्टी ने परमार्थ निकेतन में लिया दिव्य अनुभव : पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर की चर्चा, बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
हाईसिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर ने दोबारा बैरक से फोड़ा अपना सिर, पुलिस सुरक्षा के साथ इलाज के लिए लाया गया जेएलएन अस्पताल