केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू

पहल छात्रों को रोजमर्रा के जीवन में एआई की प्रासंगिकता को समझने में सक्षम बनाएगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 3 से 8वीं तक के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशिलय इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू किया। बोर्ड की शैक्षणिक निदेशक डॉ.प्रज्ञा एम सिंह ने सभी स्कूल प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि वे इस पाठ्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 3 से 8वीं तक के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (सीटी) और आर्टिफिशिलय इंटेलिजेंस (एआई) पाठ्यक्रम शुरू किया है। बोर्ड की शैक्षणिक निदेशक डॉ.प्रज्ञा एम सिंह ने सभी स्कूल प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि वे इस पाठ्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाएं। पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तार्किक तर्क, समस्या समाधान, पैटर्न पहचान और एल्गोरिदम सोच जैसे बुनियादी कम्प्यूटेशनल थिंकिंग कौशल को मजबूत कर ऐसे शिक्षार्थियों को तैयार करना है, जो एआई के लिए तैयार हों।

यह डिजिटल साक्षरता, प्रौद्योगिकी के नैतिक उपयोग और विभिन्न विषयों में कम्प्यूटेशन थिकिंग के एकीकरण को भी बढ़ावा देता है। 
यह पहल छात्रों को रोजमर्रा के जीवन में एआई की प्रासंगिकता को समझने में सक्षम बनाएगी। साथ ही उनमें रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और नवाचार को भी बढ़ावा देगी। पाठ्यक्रम के लिए अधिकृत वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया गया है। इस पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया है।

क्या है सीटी
यह एक समस्या समाधान प्रक्रिया है। जिसमें जटिल समस्याओं को कम्प्यूटर या मनुष्य की ओर से सुलझाने योग्य छोटे व्यवस्थित और तार्किक चरणों में तोड़ा जाता है। यह केवल प्रोग्रामिंग नहीं बल्कि महत्वपूर्ण विशेषानात्मक कौशल है। इसके प्रमुख स्तम्भ विघटन, पैटर्न पहचान और अमूर्तन और एल्गोरिदम है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नाबालिग की हत्या मामले में पुलिस का पंचनामा नहीं बनाना गंभीर, बाल अपचारी सहित 2 की याचिका खारिज नाबालिग की हत्या मामले में पुलिस का पंचनामा नहीं बनाना गंभीर, बाल अपचारी सहित 2 की याचिका खारिज
राजस्थान हाईकोर्ट ने दौसा जिले के मंडावर में साल 2022 में हुए एक 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले...
इसरो की नई उड़ान: सॉल्व रॉकेट का सफल परीक्षण, गगनयान मिशन को मिली मजबूती
पुतिन ने ट्रंप को दी अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, यूक्रेन युद्ध पर भी हुई चर्चा
शिंदे अस्पताल में भर्ती : विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही देखभाल, हालत स्थिर
PCC की कमान पर प्रभावशाली वर्गों का वर्चस्व: प्रदेश कांग्रेस में 31 वर्ष ब्राह्मण, 27 वर्ष जाट अध्यक्ष रहे; एससी, एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय अब भी प्रतिनिधित्व से वंचित
पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन: लोककला जगत ने खोया अमूल्य नक्षत्र, पंडवानी गायन को दिलाई वैश्विक पहचान
वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से की भेंट, दोनों राज्यों के मध्य आपसी सहयोग के विभिन्न विषयों पर की सार्थक चर्चा