मेला स्टेडियम में ध्वजारोहण के साथ होगा अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का रंगारंग आगाज, बिखरेगी राजस्थानी लोक संस्कृति की छटा

सरोवर के 52 घाट सवा लाख दीपों से होंगे रोशन

मेला स्टेडियम में ध्वजारोहण के साथ होगा अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का रंगारंग आगाज, बिखरेगी राजस्थानी लोक संस्कृति की छटा
विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का रंगारंग आगाज मंगलवार को धार्मिक आस्था, राजस्थानी लोक संस्कृति और परंपराओं के अनूठे संगम के साथ होगा। मेला स्टेडियम में सुबह ध्वजारोहण के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ होगा।

पुष्कर। विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का रंगारंग आगाज मंगलवार को धार्मिक आस्था, राजस्थानी लोक संस्कृति और परंपराओं के अनूठे संगम के साथ होगा। मेला स्टेडियम में सुबह ध्वजारोहण के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। वहीं, शाम ढलते ही पुष्कर सरोवर के 52 घाट सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठेंगे। जयपुर घाट पर सरोवर की महाआरती होगी।  पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं मेला अधिकारी डा. नवीन परिहार ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत मेला स्टेडियम में राष्ट्रगान के बीच तिरंगा फहराकर मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। समारोह में इस बार राजस्थानी लोक संस्कृति की विशेष झलक देखने को मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी के सानिध्य में देशी-विदेशी नगाड़ा वादक एक साथ सामूहिक नगाड़ा वादन कर समां बांधेंगे। इसके बाद विभिन्न स्कूलों की करीब 200 छात्राएं एक साथ राजस्थानी गीतों पर सामूहिक लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगी। वहीं हॉर्स शो समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसमें अजमेर एवं जयपुर पुलिस के घुड़सवार हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपनी घुड़सवारी कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

मेले के शुभारंभ पर मंगलवार शाम को सरोवर के सभी 52 घाटों पर सवा लाख दीप प्रज्वलित करभव्य दीपदान किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, धार्मिक-सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस दीपदान कार्यक्रम में पूरा सरोवर दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। जयपुर घाट पर सरोवर की भव्य महाआरती होगी। इसके अलावा गऊघाट, ब्रह्म घाट, बद्री घाट, यज्ञ घाट, वराह घाट, गणगौर घाट और चीर घाट सहित प्रमुख घाटों पर भी महाआरती की जाएगी। घाटों पर आकर्षक रंगोलियां भी सजाई जाएंगी। नगर परिषद आयुक्त रेखा जैसवानी ने बताया कि दीपदान के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं तथा स्वयंसेवी संगठनों को अलग-अलग घाट आवंटित किए गए हैं।

मेले के दूसरे रंगारंग आयोजनों के तहत मंगलवार सुबह मेला स्टेडियम में मांडणा प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही देशी-विदेशी मेहमानों के बीच चक दे राजस्थान फुटबॉल मैच खेला जाएगा। शाम को स्टेडियम के रंगमंच पर स्थानीय कलाकार सुर और संगीत की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। वहीं नॉर्थ एवं वेस्ट जोन के कलाकार अपनी पारंपरिक लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुतियों से राजस्थान सहित देश के विभिन्न अंचलों की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन  इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन 
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी...
आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग
APEC Summit 2026: ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच आज होगी त्रिपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता
आईपीएल : 10 टीमों ने 1002 करोड़ रुपये किए खर्च; कोहली, रोहित, बुमराह रिटेंशन में सबसे आगे
अखिलेश यादव जी, करा आए बेइज़्ज़ती? गोरखपुर रोड़ शो को लेकर राजभर की अखिलेश को नसीहत, जानें क्या-क्या बोलें