National Testing Agency ने NEET-UG आवेदन में ऑनलाइन सुधार की सुविधा शुरू की, 13 मार्च से अभ्यर्थी कर सकेंगे फॉर्म में बदलाव

NEET UG 2026: आवेदन सुधार की प्रक्रिया शुरू, 14 मार्च अंतिम तिथि

National Testing Agency ने NEET-UG आवेदन में ऑनलाइन सुधार की सुविधा शुरू की, 13 मार्च से अभ्यर्थी कर सकेंगे फॉर्म में बदलाव

NTA ने NEET UG अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोल दी है। पंजीकृत छात्र 14 मार्च रात 11:50 बजे तक अपने आवेदन की गलतियों में सुधार कर सकते हैं। यह सुधार का अंतिम अवसर है, इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

अजमेर। एनटीए की आगामी 3 मई को देश-विदेश में आयोजित होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) के पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए अपने आवेदन विवरण में रही गलतियों व अशुद्धियों में सुधार की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी अंतिम तिथि 14 मार्च होगी। एनटीए के परीक्षा उप निदेशक के अनुसार इसके लिए करेक्शन विंडो 14 मार्च रात 11.50 बजे तक खुली रहेगी। 

इसके बाद किसी भी परिस्थिति में कोई और सुधार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सचेत किया गया है कि सुधार का मौका एक बार ही मिलेगा, इसीलिए इस दौरान विशेष सावधानी बरतें। आवेदन विवरण के किन बिंदुओं में सुधार किया जा सकेगा, इसकी जानकारी अधिकृत वेबसाइट पर दी गई है। ज्ञात रहे कि पूर्व में आवेदन विवरण में सुधार की तिथि 10 से 12 मार्च तक थी, लेकिन आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के कारण इस तिथि में बदलाव किया गया। उल्लेखनीय है कि परीक्षा दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक एक पारी में होगी। मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सों में प्रवेश के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

20 हफ्ते प्रेग्नेंट नाबालिग को अबॉर्शन की इजाजत : सुप्रीम कोर्ट बोला-बलात्कार पीड़िताओं के लिए पुनर्विचार की जरूरत, डिलीवरी के लिए नहीं कर सकते मजबूर 20 हफ्ते प्रेग्नेंट नाबालिग को अबॉर्शन की इजाजत : सुप्रीम कोर्ट बोला-बलात्कार पीड़िताओं के लिए पुनर्विचार की जरूरत, डिलीवरी के लिए नहीं कर सकते मजबूर
सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार पीड़िताओं के गर्भपात कानून में बदलाव की वकालत की है। अदालत ने कहा कि नाबालिगों के...
नेपाल में ‘Gen Z शासन’ की शुरुआत : प्रधानमंत्री बालेन शाह के फैसलों से सिस्टम में बड़ा बदलाव, 30 दिनों में ऐतिहासिक बदलाव
चार सिंचाई परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों की आय में सुधार की उम्मीद
ग्रेटर नोएडा में भयावह हादसा : सोसाइटी में फ्लैट की बालकनी में लगी भीषण आग, मेंटिनेंस टीम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
रिश्तों का कत्ल, प्रतिशोध में उजड़ा परिवार : बहन की हत्या का शक, साले ने जीजा का सिर पत्थर से कुचला
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोने की कीमतों में उछाल, जानें चांदी का क्या है भाव
धर्मशाला में पार्टी की कार्यशाला में पहुंचे राहुल गांधी : संगठन को सुदृढ़ करने पर दिया जोर, बोले- बूथ और जिला स्तर पर नीहित पार्टी की असली ताकत