राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही आई सामने, सफाई के नाम पर लीपापोती

विभिन्न प्रकार की बीमारियों का संक्रमण फर्श पर जा चिपकता

राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही आई सामने, सफाई के नाम पर लीपापोती

राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ वहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों से हर समय घिरे नजर आते हैं।

अजमेर। राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ वहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों से हर समय घिरे नजर आते हैं। वही चिकित्सालय में सफाई का ठेका लेने वाली फर्म के कर्मचारी मरीजों की संख्या में इजाफा करने से नहीं चूक रहे इन कर्मचारियों को इस बात की जरा भी भनक नहीं है कि जिस तरीके से वह चिकित्सालय की आपातकालीन इकाई एवं वार्डों की सफाई के नाम पर एक ही पोंछे से लीपापोती करते हैं उससे सफाई तो होती नहीं बल्कि बीमार मरीजों की हालत और खराब तथा उनके साथ आने वाले परिजन एवं अन्य लोगों में भी विभिन्न प्रकार के संक्रमण फैल जाते हैं, जिसका मुख्य कारण है यह सफाई ठेकेदार आपातकालीन इकाई में उपचार के लिए आने वाले घायल मरीजों के शरीर से बह रहे खून एवं उल्टियां तथा अन्य गंदगी को फर्श पर जिस पोंछे से दिखावटी तौर पर साफ करते हैं। 

इस पोंछा को वह बाहर बरामदे में भी फिर देते हैं और उसके बाद आपातकालीन इकाई के वार्ड में भी वही पोंछा फर्श पर चला दिया जाता है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों का संक्रमण फर्श पर जा चिपकता है। नतीजतन मरीज के साथ आने वाले उनके परिजन चिकित्सालय स्टाफ आदि भी संक्रमणों के शिकार हो जाते हैं इसके अलावा उनके जूते चप्पलों में लगकर जाने वाली यह संक्रमित गंदगी उनके घरों एवं संस्थानों में भी पहुंच जाती है जिसकी वजह से वहां भी संक्रमण फैलने के हालात बन जाते हैं यही हाल चिकित्सालय के बाकी वार्डों और गैलरियों तथा कार्यालयों का भी है। इस संबंध में चिकित्सालय अधीक्षक डॉक्टर खरे ने बताया कि इस तरह की सफाई की गड़बड़ी की शिकायत है मिलने पर ठेका फॉर्म को लिखित में नोटिस दिए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
एनएसयूआई के आरयू में आरएसएस के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल की 'प्रमुख जन गोष्ठी' का धरना देने पर पुलिस...
बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी
हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने के परिणाम घातक होंगे
कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी