पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग

आंवला नवमी पर श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की रौनक चरम पर पहुंचने लगी। आंवला नवमी पर पुष्कर सरोवर में श्रद्धालुओं ने स्नान, पूजा-अर्चना और दीपदान। नए मेला मैदान में अब तक 9101 पशुओं की आवक दर्ज, 5537 अश्व वंश शामिल। ऊंट नृत्य और पशु प्रतियोगिताएं देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई।

पुष्कर। विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की रौनक अब पूरे यौवन पर पहुंच गई है। एक ओर नए मेला मैदान में हजारों पशुओं की मौजूदगी के बीच खरीद-फरोख्त का दौर तेज हो गया तो दूसरी ओर पुराने मेला मैदान में देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच ग्रामीण खेलकूद, पशु प्रतियोगिताएं और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले की चहल-पहल के बीच बुधवार को आंवला नवमी पर पुष्कर सरोवर में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। घाटों पर पूजा-अर्चना, परिक्रमा और दीपदान के साथ तीर्थनगरी का धार्मिक रंग और गहरा हो गया। धार्मिक मेला 20 नवंबर से शुरू होगा लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के साथ पुष्कर मेले की रंगत चरम पर पहुंचने लगी है।

आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना :

आंवला नवमी पर बुधवार को पुष्कर सरोवर के घाटों पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। ब्रह्म मुहूर्त में ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। महिलाओं ने सरोवर में स्नान के बाद मंदिरों और पंडितों के घरों में आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना की। 
श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन कर आंवले का प्रसाद चढ़ाया तथा सरोवर की परिक्रमा कर धार्मिक अनुष्ठान किए। आंवला नवमी पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और दान-पुण्य कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। शाम ढलते ही सरोवर के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गई। गऊ घाट की मुख्य आरती के साथ श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर सरोवर में प्रवाहित किए। पुष्कर मेले में देशी श्रद्धालुओं के साथ विदेशी पर्यटकों की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है।

विदेशी सैलानियों ने धार्मिक अनुष्ठानों में लिया भाग :

Read More समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 

 सात समंदर पार से पहुंचे पर्यटक भी पुष्कर सरोवर की महत्ता और धार्मिक परंपराओं से प्रभावित होकर पूजा-अर्चना एवं मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। कई विदेशी सैलानियों ने सरोवर के घाटों पर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और भारतीय संस्कृति को करीब से अनुभव किया। पूजा-अर्चना के बाद पर्यटक रेतीले धोरों, ग्रामीण परिवेश और पुष्कर की प्राकृतिक छटा का आनंद लेते नजर आए।

Read More अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार

9101 पशुओं की आवक, अश्व वंश का दबदबा :

Read More दरगाह क्षेत्र में जायरीनों की जेब काटने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार 

नए मेला मैदान में पशुओं की आवक का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। मेला अधिकारी डा. नवीन परिहार के अनुसार बुधवार शाम तक मेले में कुल 9101 पशुओं की आवक दर्ज की गई। इनमें 5537 अश्व वंश, 3465 ऊंट वंश, 38 गौ वंश और 30 भैंस वंश शामिल हैं। राजस्थान के बाहर से भी 1457 पशु मेले में पहुंचे हैं। पशुओं की बढ़ती संख्या के साथ मेला मैदान में पशुपालकों, व्यापारियों और खरीदारों की गतिविधियां तेज हो गई। विशेषकर घोड़ों की नस्ल, कद-काठी और उनकी कीमतों को लेकर पशुपालकों के बीच चर्चा बनी हुई है।

49.47 लाख का कारोबार, 2.92 लाख में बिका सबसे महंगा अश्व :

ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता के बाद कैमल डांस का रोमांच शुरू हुआ। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद पांच पशुपालक अपने ऊंटों के साथ मैदान में उतरे। ढोल और थाली की थाप गूंजते ही ऊंटों ने अपने अंदाज में नृत्य शुरू कर दिया। कोई दो पैरों पर उछलता नजर आया तो कोई कंगारू की तरह छलांग लगाकर दर्शकों का ध्यान खींचता रहा। ऊंटों की लयबद्ध थिरकन और अनूठी मुद्राओं ने विदेशी पर्यटकों को भी खूब आकर्षित किया। खास बात यह रही कि प्रतियोगिता में चाबुक के इस्तेमाल और जबरन करतब दिखाने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद पशुपालकों ने अपने हुनर और ऊंटों के साथ तालमेल से शानदार प्रदर्शन किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
उदयपुर और अलवर में 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा।...
पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग
APEC Summit 2026: ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच आज होगी त्रिपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता
आईपीएल : 10 टीमों ने 1002 करोड़ रुपये किए खर्च; कोहली, रोहित, बुमराह रिटेंशन में सबसे आगे
अखिलेश यादव जी, करा आए बेइज़्ज़ती? गोरखपुर रोड़ शो को लेकर राजभर की अखिलेश को नसीहत, जानें क्या-क्या बोलें
मलेरिया के खिलाफ आधी सदी का संघर्ष, अब उन्मूलन की बारी