पुष्कर घाटी बस हादसा : बिना रजिस्ट्रेशन और परमिट के चल रही थी बस, गंभीर लापरवाही की, जांच के लिए विशेष कमेटी का गठन
बस मालिक के पास वैध परमिट भी उपलब्ध नहीं
दर्दनाक बस हादसे में एक चौंकाने वाला खुलासा। परिवहन विभाग की जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट विभाग द्वारा पहले ही निरस्त। यह बस अवैध रूप से बिना वैध दस्तावेजों के अजमेर से पुष्कर के बीच संचालित।
अजमेर। अजमेर के पुष्कर घाटी में रविवार दोपहर हुए दर्दनाक बस हादसे में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। परिवहन विभाग की जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट विभाग द्वारा पहले ही निरस्त किया जा चुका था। यह बस अवैध रूप से बिना वैध दस्तावेजों के अजमेर से पुष्कर के बीच संचालित हो रही थी। जांच में यह भी पाया गया कि बस का बीमा काफी समय पहले खत्म हो चुका था और इसके फिटनेस सर्टिफिकेट का नवीनीकरण भी नहीं कराया गया था।
बस मालिक के पास वैध परमिट भी उपलब्ध नहीं था। दरअसल, परिवहन विभाग ने पूर्व में उन सभी बस मालिकों को नोटिस जारी किए थे जिन्होंने फिटनेस नहीं कराई थी; समय पर जवाब न देने के कारण इस बस का पंजीकरण रद्द कर दिया था। इस गंभीर लापरवाही की जांच के लिए विभाग ने एक विशेष कमेटी का गठन किया है। यह टीम पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रादेशिक परिवहन अधिकारी को सौंपेगी।

Comment List