loc भराने के नाम पर स्कूल कर रहे अवैध वसूली, बोर्ड ने कहा- तत्काल बंद किया जाए, नहीं तो होगी गंभीर कार्रवाई
स्कूलों को बोर्ड के नियमों की सख्ती से पालना करने के आदेश
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूल, 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से एलओसी भराने के नाम पर ट्यूशन फीस के नाम पर नाजायज वसूली कर रहे हैं।
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूल, 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से एलओसी भराने के नाम पर ट्यूशन फीस के नाम पर नाजायज वसूली कर रहे हैं। बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रधानों से कहा है कि यह प्रथा बोर्ड के नियमों के खिलाफ है और इसे तत्काल बंद किया जाए, नहीं तो गंभीर कार्रवाई होगी।
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ स्कूल 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी जमा करते समय छात्रों से तीन महीने की ट्यूशन फीस की मांग कर रहे हैं। इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। स्कूलों को एलओसी जमा करने के संबंध में छात्रों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त या अनाधिकृत शुल्क लेने से बचना चाहिए। केवल एलओसी के लिए जारी किए गए परिपत्र में उल्लेखित परीक्षा शुल्क ही वसूला जाए। स्कूलों को बोर्ड के नियमों की सख्ती से पालना करनी चाहिए। यदि इन नियमों को उल्लंघन पाया जाता है, तो इसे गंभीर रूप से देखा जाएगा।

Comment List