सफाईकर्मी की बेटी की शादी में SDRF जवानों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, 3.21 लाख का मायरा भरकर पेश की मिसाल

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और परिजनों में खासा उत्साह

सफाईकर्मी की बेटी की शादी में SDRF जवानों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, 3.21 लाख का मायरा भरकर पेश की मिसाल

राजस्थान SDRF के अधिकारियों और जवानों ने अपने ही साथी सफाई कर्मी की बेटी की शादी को यादगार बना दिया। टीम ने सामूहिक रूप से 3.21 लाख रुपये का मायरा/भात भरकर न सिर्फ आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि सामाजिक समरसता और मानवता की अनूठी मिसाल भी पेश।

ब्यावर। आनन्दपुर कालू कस्बे में एक भावुक और प्रेरणादायक पहल सामने आई, जहां राजस्थान SDRF के अधिकारियों और जवानों ने अपने ही साथी सफाई कर्मी की बेटी की शादी को यादगार बना दिया। टीम ने सामूहिक रूप से 3.21 लाख रुपये का मायरा/भात भरकर न सिर्फ आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि सामाजिक समरसता और मानवता की अनूठी मिसाल भी पेश की। 27 मार्च 2026 को SDRF राजस्थान के कमाण्डेन्ट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में अधिकारियों और जवानों ने सफाई कर्मी लक्खाराम हरिजन की बेटी ज्योति की शादी में मायरा/भात भरा। लक्खाराम पिछले दो वर्षों से SDRF में कार्यरत हैं और अपने उत्कृष्ट कार्य व व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।

उप निरीक्षक हनुमन्त सिंह के नेतृत्व में टीम आनन्दपुर कालू स्थित उनके घर पहुंची, जहां पूरे उत्साह के साथ मायरा दिया गया। SDRF की ओर से 3.21 लाख रुपये नकद, लगभग 16 हजार रुपये के चांदी के जेवर, 19,200 रुपये के 60 जोड़ी कपड़े (महिला व पुरुष), बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान भेंट किए गए। इसके अतिरिक्त 4,010 रुपये का कन्यादान भी किया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक निर्मल छाबा, जसोदा कुमारी सहित कई हवलदार और जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। SDRF के जवानों ने जिस समर्पण और भावना से इस सामाजिक कार्य में भाग लिया, उसने न केवल एक परिवार को संबल दिया बल्कि पूरे पुलिस विभाग की छवि को भी गौरवान्वित किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गृह मंत्री का तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार : पिछड़े समुदायों की व्यवस्थित रूप से उपेक्षा कर रही ममता सरकार, राज्य सरकार पर पिछड़े वर्गों के प्रति अत्यधिक उदासीनता और भेदभाव का लगाया आरोप गृह मंत्री का तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार : पिछड़े समुदायों की व्यवस्थित रूप से उपेक्षा कर रही ममता सरकार, राज्य सरकार पर पिछड़े वर्गों के प्रति अत्यधिक उदासीनता और भेदभाव का लगाया आरोप
कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल सरकार पर पिछड़े वर्गों की उपेक्षा, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था विफलता के आरोप...
लोगों को फिर होगी पेयजल किल्लत : शहर में 2 दिन पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के अंतर्गत होगा मेंटिनेंस का काम
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोने ने लगाई 1500 रुपए की छलांग, जानें चांदी हुई कितनी महंगी
ट्रंप ने ईरान युद्ध की उपलब्धियों का किया बखान : पीछे हट रहा ईरान, बोले - अब क्यूबा की बारी
जेईसीसी में नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का आगाज : 200 से अधिक कंपनियां कर रही नवीनतम तकनीक और आधुनिक मशीनरी का प्रदर्शन, अत्याधुनिक समाधानों की दिखी झलक
दो दिवसीय यात्रा पर मध्य प्रदेश जाएंगे वासुदेव देवनानी : विधानसभा में युवा विधायक सम्मेलन को करेंगे संबोधित, सम्मेलन में देशभर के युवा विधायक लेंगे भाग
मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया उद्घाटन : भाजपा सरकार ने हवाई सफर को गरीबों के लिए बनाया सुलभ, कहा- पूर्ववर्ती सरकारों ने एयरपोर्ट के काम को जानबूझकर अटकाया