एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन

अब परीक्षा के आयोजन में कोई तकनीकी बाधा नहीं

एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 5 एवं 6 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली एसआई भर्ती परीक्षा-2025 निर्धारित तिथि एवं समय पर आयोजित। सर्वाेच्च न्यायालय की विशेष बैंच द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के सभी अभ्यर्थियों के स्थान पर मात्र न्यायालय के समक्ष इसके लिए प्रार्थना-पत्र दायर करने वाले अभ्यर्थी तक ही सम्मिलित करने के आदेश प्रदान।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 5 एवं 6 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली एसआई भर्ती परीक्षा-2025 निर्धारित तिथि एवं समय पर आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को सर्वाेच्च न्यायालय की विशेष बैंच द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के सभी अभ्यर्थियों के स्थान पर मात्र न्यायालय के समक्ष इसके लिए प्रार्थना-पत्र दायर करने वाले अभ्यर्थी तक ही सम्मिलित करने के आदेश प्रदान किए। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 2 अप्रैल को एसएलपी विधि प्रार्थना-पत्र डायरी संख्या 19461/2026 सूरजमल मीना बनाम राजस्थान राज्य व अन्य में सुनवाई कर एसआई पुलिस परीक्षा-2021 में सम्मिलित सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को एसआई पुलिस परीक्षा-2025 में सम्मिलित करने के आदेश दिए थे।

जिसके विरूद्ध आयोग द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में 2 अप्रैल को ही प्रार्थना-पत्र दायर किया गया। जिस पर आज 3 अप्रैल को अवकाश के दिन सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व में दिए गए आदेश को मात्र प्रार्थना-पत्र पेश करने वाले अभ्यर्थी तक ही सीमित कर दिया। प्रकरण में आयोग की ओर से पैरवी अधिवक्ता युवराज सामंत, नेहा अमोला एवं तिलक द्वारा की गई। आयोग सचिव ने बताया कि न्यायालय के संशोधित आदेश के बाद अब परीक्षा के आयोजन में कोई तकनीकी बाधा नहीं है। परीक्षा निर्धारित तिथि और समय पर ही आयोजित होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग