किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर

पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश

किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
राजस्थान के अजमेर जिले की मार्बल सिटी किशनगढ़ के पुराने शहर स्थित गोपाल मंदिर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर करीब चार लाख रुपये के आभूषण और नकदी चुरा लिए। रविवार सुबह पुजारी रवि शर्मा के मंदिर पहुंचने पर वारदात का पता चला। मंदिर प्रबंधन समिति ने किशनगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अजमेर। राजस्थान में मार्बल सिटी अजमेर जिले के किशनगढ़ के पुराने शहर स्थित गोपाल मंदिर में चोर करीब चार लाख रुपए के आभूषण और नकदी चोरी करके फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी की घटना का रविवार को सुबह पता चला, जब पुजारी रवि शर्मा मंदिर की दैनिक धार्मिक क्रिया के लिए मंदिर आया। चोर ठाकुर जी के मुकुट, हार आदि आभूषण ले गये।

पुजारी रवि शर्मा ने बताया कि चोरी से दो दिन पहले मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। मंदिर प्रबंधन समिति ने किशनगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट