अजमेर में दर्दनाक हादसा या साजिश? स्कॉर्पियो में जिंदा जले पूर्व सरपंच परिवार के चार सदस्य
एफएसएल जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा
तड़के हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। श्रीरामपुरा गांव के पास सुबह करीब 5:30 बजे एक स्कॉर्पियो वाहन में अचानक आग लग गई, जिसमें सवार चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
अजमेर। जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। श्रीरामपुरा गांव के पास सुबह करीब 5:30 बजे एक स्कॉर्पियो वाहन में अचानक आग लग गई, जिसमें सवार चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों में पूर्व सरपंच मां-बेटे समेत एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।
शुरुआती तौर पर पुलिस इसे सड़क हादसा मानकर जांच कर रही थी, लेकिन घटनास्थल से मिले कुछ संदिग्ध सबूतों के बाद अब मामले में हत्या के एंगल से भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 May 2026 18:41:24
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...

Comment List