रनवे से फिसला ट्रेनी विमान : प्रशिक्षण देने वाले पायलट की सूझ बूझ से नही हुआ बड़ा नुकसान, हादसा टला

डीसीए की टीम मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन करेगी

रनवे से फिसला ट्रेनी विमान : प्रशिक्षण देने वाले पायलट की सूझ बूझ से नही हुआ बड़ा नुकसान, हादसा टला
किशनगढ़ एयरपोर्ट पर संचालित अवयन्ना फ्लाइंग एकेडमी का ट्रेनी विमान मंगलवार दोपहर प्रशिक्षु महिला पायलट के नियंत्रण से बाहर हो गया। इसके चलते रनवे छोड़कर पास ही घास के बीच चला गया। प्रशिक्षण दे रहे पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। पायलट ने ट्रेनी विमान पर नियंत्रण बनाए रखा।

मदनगंज-किशनगढ़। किशनगढ़ एयरपोर्ट पर संचालित अवयन्ना फ्लाइंग एकेडमी का ट्रेनी विमान मंगलवार दोपहर प्रशिक्षु महिला पायलट के नियंत्रण से बाहर हो गया। इसके चलते रनवे छोड़कर पास ही घास के बीच चला गया। प्रशिक्षण दे रहे पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। पायलट ने ट्रेनी विमान पर नियंत्रण बनाए रखा। प्रशिक्षु विमान सहित रनवे को विशेष नुकसान नहीं हुआ। घटना से फ्लाइंग एकडमी सहित एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। रनवे से विमान के फिसलने की सूचना पर सभी घटना स्थल की ओर भागे मगर सब कुछ सामान्य देखकर राहत की सांस ली। वर्तमान में एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एयरपोर्ट निदेशक बीएस मीना ने बताया कि ट्रेनी विमान रनवे से उतरकर घास में चला गया।

इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। प्रशिक्षण देने वाले पायलट विशेष प्रशिक्षित होते है। यह सामान्य प्र्रक्रिया है। घटना का एयरपोर्ट संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। सभी उड़ान नियमित रुप से समय पर हुई। ट्रेनी विमान को पायलट सुरक्षित अवयन्ना एकडमी के हेंगर में पहुंचा दिया। विमान से रनवे के फिसलने के कारण रनवे की लाइट को नुकसान हुआ है। हालाकि एयरपोर्ट प्रशासन ने किसी भी प्रकार के नुकसान से इंकार किया। अब डीसीए की टीम मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन करेगी। मालूम हो कि फ्लाइंग एकेडमी का शुभारंभ 4 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया था। यहां पर वर्तमान में करीब आठ आर्चर विमान से प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना