बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती : प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर दी श्रद्धांजलि, बाबा साहब अमर रहे के लगाए नारे
मौके पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन
शहर में भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से बनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन और संस्थाओं के साथ ही लोगों ने बस स्टैंड के पास स्थित अंबेडकर सर्किल स्थित पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर और माल्या अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।
अजमेर। शहर में मंगलवार को भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से बनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन और संस्थाओं के साथ ही लोगों ने बस स्टैंड के पास स्थित अंबेडकर सर्किल स्थित पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर और माल्या अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर, कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, विधायक अनीता भदेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुबह से ही लोगों का रैली के रूप में अंबेडकर सर्किल पर आना जाना लगा रहा। जिससे यहां दिनभर मेंले जैसा माहौल बना रहा। लोग जय भीम के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही मिल्क रोज वितरण भी हुआ। विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने डॉक्टर अंबेडकर की शिक्षाओं और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला तथा इन्हें अपनाने का संकल्प लिया।

Comment List