भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका : 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत, तीन जने गंभीर रूप से घायल

फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक पड़ा

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका : 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत, तीन जने गंभीर रूप से घायल

राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गई।  एक फैक्ट्री में भीषण धमाके के बाद लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी चपेट में 8 श्रमिकों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

भिवाड़ी। खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण अग्निकांड से आधा दर्जन से अधिक श्रमिकों की दर्दनाक मौत, मानव कंकाल बने शव हुए बरामद। फैक्ट्री में भीषण धमाके के बाद लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी चपेट में 8 श्रमिकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां को मौके पर भेजा गया। आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को भी खाली कराया गया। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काट दी गई। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है बिना फायर एनओसी के चल रही थी। 

हादसा सुबह 9:30 बजे का बताया जा रहा। आग लगने के दौरान 3 से 4 बार जोरदार धमाके हुए। धमाकों की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक पड़ा था। नगर परिषद खैरथल से आग बुझाने गए फायर इंचार्ज अमित शर्मा ने बताया कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे। 8 श्रमिकों की झुलसने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और तीन श्रमिक घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है। अमित शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टा फैक्ट्री में बारूदी बम पटाखे बनाने का कारोबार चल रहा था, जिसके मौके पर साक्षय भी देखे गए है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग