अलवर सेटेलाइट अस्पताल में हादसा : ओपीडी में डॉक्टर और महिला रोगी पर गिरा छत का प्लास्टर-पंखा, दोनों घायल

10 माह में कई बार पीडब्ल्यूडी से पत्राचार

अलवर सेटेलाइट अस्पताल में हादसा : ओपीडी में डॉक्टर और महिला रोगी पर गिरा छत का प्लास्टर-पंखा, दोनों घायल
सेटेलाइट अस्पताल में सोमवार सुबह बड़ा हादसा। ओपीडी कक्ष नंबर-7 में मरीजों की जांच के दौरान अचानक छत का प्लास्टर और पंखा गिरने से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीताराम अग्रवाल और महिला रोगी टीना घायल। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर।

अलवर। शहर के काला कुआं स्थित सेटेलाइट अस्पताल में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ओपीडी कक्ष नंबर-7 में मरीजों की जांच के दौरान अचानक छत का प्लास्टर और पंखा गिरने से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीताराम अग्रवाल और महिला रोगी टीना (25) घायल हो गए। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे वह एक महिला मरीज की जांच कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत का बड़ा हिस्सा और पंखा उनके ऊपर आ गिरा, जिससे उनके सिर पर  चोट, टांके लगाने पड़े।

घायल महिला मूल रूप से लक्ष्मणगढ़ की रहने वाली है और वर्तमान में कालाकुआं क्षेत्र में रहती है। वह थायरॉयड की जांच के लिए अस्पताल आई थी, उसकी नाक पर गंभीर चोट लगी, तीन टांके आए हैं, जबकि दाहिने हाथ और पैर में भी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। मरम्मत के लिए राशि मंजूर, लेकिन काम नहीं हुआ पीएमओ ने बताया कि अस्पताल भवन की जर्जर स्थिति को लेकर पिछले करीब 10 माह से पीडब्ल्यूडी को लगातार पत्र लिखे जा रहे हैं। करीब चार महीने पहले मरम्मत कार्य के लिए 15.5 लाख रुपए की स्वीकृति भी मिल चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद भवन की मरम्मत नहीं कराई गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केकड़ी को बड़ी सौगात: सीएम भजनलाल ने ₹870 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण केकड़ी को बड़ी सौगात: सीएम भजनलाल ने ₹870 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केकड़ी में करीब 870 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिसमें 575...
हिंद-प्रशांत महासागर में स्थिरता की नई धुरी बना भारत, पात्रा ने कहा- मोदी के दौर के दौरान व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
यूपी में अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर : हादसे में 3 लोग गंभीर घायल, हिरासत में चालक
दलाई लामा और मलाला जैसी हस्तियों की सूची में शामिल हुआ राजस्थान का नाम, डॉ. ईशान शिवानंद की किताब को मिला अमेरिका का प्रतिष्ठित नॉटिलस गोल्ड अवार्ड
खनन पट्टा मामले की जांच के लिए डॉ. किरोड़ी ने सीएम को लिखा पत्र
कोटा में चंबल उद्यान पुनर्विकास का शिलान्यास, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पर्यटन और आधुनिक सुविधाओं पर दिया जोर