थाने के गेट पर पत्थर से युवक की हत्या : आरोपी हिरासत में, पढ़े पूरी खबर

बाइक का टायर खरीदने बाजार आया था

थाने के गेट पर पत्थर से युवक की हत्या : आरोपी हिरासत में, पढ़े पूरी खबर
बड़ौदामेव थाने के मुख्य गेट के सामने सेकून खान (40) की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या। पुलिस के अनुसार, बैंक से लौटते समय हर्ष मूर्तिकार ने उस पर हमला किया। गंभीर हालत में अलवर रेफर किए गए सेकून की रास्ते में मौत। आरोपी हिरासत में।

अलवर। बड़ौदामेव में गुरुवार को पुलिस थाने के मुख्य गेट के सामने एक युवक की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बड़ा वास निवासी सेकून खान (40) पुत्र नसरू खान के रूप में हुई है। वह बाइक का टायर खरीदने बाजार आया था। वारदात के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजन और ग्रामीण थाने तथा अस्पताल के बाहर जमा हो गए और अलवर-भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपी हर्ष मूर्तिकार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बैंक से लौटते समय थाने के सामने हमला :

पुलिस के अनुसार, सेकून खान अपने गांव के नूर मोहम्मद को बैंक में छोड़ने के बाद बड़ौदामेव थाने के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान हर्ष मूर्तिकार ने कथित तौर पर सड़क पर पड़े पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में सेकून घायल होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोग उसे तत्काल  स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलवर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव को अलवर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।  पुलिस थाने के मुख्य द्वार के सामने हुई हत्या की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अलवर-भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस सरकार हिमाचल में दे रही अराजकता को बढ़ावा : राज्य में कानून का शासन कमजोर, बिंदल ने कहा- सरकार के संरक्षण में गुंडागर्दी और माफिया राज का बोलबाला कांग्रेस सरकार हिमाचल में दे रही अराजकता को बढ़ावा : राज्य में कानून का शासन कमजोर, बिंदल ने कहा- सरकार के संरक्षण में गुंडागर्दी और माफिया राज का बोलबाला
भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल कांग्रेस सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और अराजकता को संरक्षण देने का आरोप लगाया।...
जापान टूरिज्म एक्सपो का तीसरा दिन : राजस्थानी परिधानों और हस्तशिल्प पर पर्यटकों की नजर, पवेलियन में दिखा खास उत्साह
विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर में जुटेंगे कंटेंट क्रिएटर्स, राजस्थान पर्यटन को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने पर होगा मंथन
क्षेत्रीय सिनेमा में बसती है भारत की आत्मा! सितारों ने खोले दिल के राज, बोले- कहानियां वर्ल्ड क्लास तो मंच भी वैसा चाहिए
एनडीपीएस एक्ट में साढ़े 3 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग को फार्म 6 में बदलाव का अधिकार नहीं : केंद्र सरकार को संसद को देनी होती है सूचना, रागिनी ने कहा- युवाओं के वोट के साथ की जा रही हेराफेरी
‘ऑक्टेव 2026’ में आठ राज्यों के लोक और शास्त्रीय नृत्य : पारंपरिक परिधान, संगीत, शिल्प और व्यंजनों से रूबरू होंगे जयपुरवासी