अलवर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल सहित दो गिरफ्तार

आरोपी ASI नरेंद्र की तलाश जारी

अलवर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल सहित दो गिरफ्तार

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अलवर के कठूमर थाने में केस में मदद के नाम पर 20,000 रुपये की घूस लेते कांस्टेबल रामेश्वर और एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा। एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है, जबकि आरोपी ASI नरेंद्र की तलाश जारी है।

अलवर। कठूमर थाने में 20 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल व निजी व्यक्ति गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल और एक निजी व्यक्ति को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई परिवादी की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा केस में मदद के नाम पर रिश्वत मांगने की बात सामने आई थी।

जयपुर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी दौसा टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल रामेश्वर सिंह और निजी व्यक्ति निरंजन सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, हेल्पलाइन 1064 पर मिली शिकायत में बताया गया कि परिवादी के रिश्तेदार के खिलाफ कठूमर थाने में दर्ज मामले में मदद करने के बदले एएसआई नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रामेश्वर सिंह और निजी व्यक्ति निरंजन सिंह द्वारा 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी भरतपुर इकाई ने ट्रैप की योजना बनाई।

उप महानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरविजन में एसीबी दौसा के उप अधीक्षक रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए रिश्वत की राशि बरामद कर ली। ट्रैप के दौरान रिश्वत की रकम निजी व्यक्ति निरंजन सिंह के पास से बरामद की गई। मामले में एएसआई नरेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमाला के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

साइबर अलर्ट : ठगों के रडार पर अब एनएएस डिवाइस, संस्थानों के लिए एडवाइजरी जारी ; रैनसमवेयर का बड़ा खतरा साइबर अलर्ट : ठगों के रडार पर अब एनएएस डिवाइस, संस्थानों के लिए एडवाइजरी जारी ; रैनसमवेयर का बड़ा खतरा
राजस्थान में डिजिटल डेटा की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी। इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के अवलोकनों के...
भारत के ईंधन बाजार पर दिखा युद्ध का असर : नायरा कंपनी ने बढ़ाएं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी बढ़ी कीमतें
ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी
बांग्लादेश में भीषण हादसा: पद्मा नदी में गिरी बस, 24 यात्रियों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर पाकिस्तान को महत्व देना भारत की कूटनीतिक विफलता: जयराम रमेश ने खड़े किए भारत की विदेश नीति पर गंभीर सवाल
वायदा बाजार में नरमी : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है ‌भाव  
फिल्म धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर धमाल : पहले सप्ताह में की 623 करोड़ की कमाई, धुंआधार कमाई का सिलसिला जारी