एक वर्ष पूर्व विवाहित महिला का शव कुएं में मिला, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज 

मांग पूरी न होने पर वे पायल के साथ मारपीट

क्षेत्र के ग्राम थाना राजाजी में एक महिला की दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज। परिजनों ने आरोप लगाया कि पायल मीणा को मारपीट कर उसका शव 28 फरवरी को गांव के पास एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।

राजगढ़(अलवर)। क्षेत्र के ग्राम थाना राजाजी में एक महिला की दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि पायल मीणा को मारपीट कर उसका शव 28 फरवरी को गांव के पास एक कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। टहला थाना क्षेत्र के बिघोता अर्जुन नगर निवासी सत्यनारायण मीणा ने मामला दर्ज कराया कि उनकी बहन पायल मीणा का विवाह 13 मई 2025 को थाना राजाजी निवासी सोनू पुत्र मोतीलाल मीणा के साथ हुआ था।

विवाह में बाइक, सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपए का दहेज दिया गया था। मीणा के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोग विवाह के बाद से ही 5 लाख रुपए की अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर वे पायल के साथ मारपीट करते थे। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि पति सोनू, सास भोती देवी और मनीषा ने मिलकर पायल को मारा और 28 फरवरी की शाम 5:30 बजे उसकी लाश को गांव थाना राजाजी में खेतों के पास बने कुएं में डाल दिया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा
इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बार्निया ने स्पष्ट किया है कि ईरान में उनका अभियान तब तक नहीं...
कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर केंद्र पर बोला हमला : प्रतिनिधित्व वाले आश्वासनों पर उठाया सवाल, जनता को जानबूझकर धोखा देने का लगाया आरोप
विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष
कच्चा तेल फिर 95 डॉलर के करीब, जानें दाम बढ़ने के कारण
शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम