पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड : घायल श्रमिक की मौत, हादसे के दिन 7 मजदूरों की जलकर हुई थी मौत
विस्फोट हादसे में वह 40 प्रतिशत से ज्यादा जल गया
राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के खुशखेड़ा में 16 फरवरी को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में एक घायल श्रमिक की रविवार को मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
अलवर। राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के खुशखेड़ा में 16 फरवरी को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में एक घायल श्रमिक की रविवार को मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। घटना के दिन ही 7 मजदूरों की जलकर मौत हो गयी थी। जानकारी के अनुसार तड़के करीब तीन बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान अनूप पासवान निवासी बिहार की मौत हो गई। पासवान फैक्ट्री में लदान और उतराई का काम करता था। विस्फोट हादसे में वह 40 प्रतिशत से ज्यादा जल गया था।
उसे गंभीर अवस्था में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बारूद के कारण उसके शरीर में संक्रमण फैल गया जो अथक प्रयासों के बाद भी ठीक नहीं हुआ। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में एक अन्य युवक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वह अभी उपचाररत है।

Comment List