मां बन गई बेटी की कातिल : पहले मासूम का गला घोंटा, फिर खुद ने किया सुसाइड का प्रयास

बच्ची के गले पर चोट के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे थे

मां बन गई बेटी की कातिल : पहले मासूम का गला घोंटा, फिर खुद ने किया सुसाइड का प्रयास
कस्बे के पुराना राजगढ़ में शुक्रवार सुबह एक मां ने अपनी चार वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद पर धारदार हथियार से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया।

राजगढ़(अलवर) कस्बे के पुराना राजगढ़ में शुक्रवार सुबह एक मां ने अपनी चार वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद पर धारदार हथियार से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह परिवार के सदस्य बच्ची को स्कूल भेजने के लिए जगाने पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। जब दरवाजा खोला गया तो कमरे के अंदर शीला घायल अवस्था में थी और उसके दोनों हाथों पर कट के निशान थे, वहीं चार वर्षीय मासूम गरीमा बेहोश हालत में पड़ी हुई थी।

बच्ची के गले पर चोट के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे गला घोंटने की आशंका जताई गई। परिजन तत्काल मां और बेटी को राजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गरिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल शीला को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतका के ताऊ सूरज सैनी ने बताया कि शीला ने ही अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या की है। इस संबंध में उन्होंने राजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Post Comment

Comment List

Latest News

संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में दुनिया के संघर्षग्रस्त देशों में यौन हिंसा के 9,788 मामले...
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस
राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस