गोदाम पर छापा : कोरेक्स कफ सिरप और नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, जानें पूरा मामला

 युवक किराए का मकान लेकर कर रहा था नशीली दवाओं का व्यापार

गोदाम पर छापा : कोरेक्स कफ सिरप और नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, जानें पूरा मामला

एक कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहे रहे युवक के यहां प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप और नशीली दवाओं का गोदाम मिलने का पुलिस ने खुलासा। गोदाम से 8 लाख रुपए के कोरेक्स कफ सिरप और 6 हजार 192 फ्लॉक्सिको स्पास कैप्सूल बरामद। यह दवाएं दर्द में काम में ली जाती है। मामले में उद्योग नगर थाना पुलिस ने वाजिद (25) निवासी रायबका को गिरफ्तार किया।  

अलवर। शहर की एक कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहे रहे युवक के यहां प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप और नशीली दवाओं का गोदाम मिलने का पुलिस ने खुलासा किया है। गोदाम से 8 लाख रुपए के कोरेक्स कफ सिरप और 6 हजार 192 फ्लॉक्सिको स्पास कैप्सूल बरामद किया गया है। यह दवाएं दर्द में काम में ली जाती है। मामले में उद्योग नगर थाना पुलिस ने वाजिद (25) निवासी रायबका को गिरफ्तार किया। अलवर ग्रामीण सीओ रश्मि मीणा ने बताया कि पुलिस ने बख्तल चौकी के पास 12 बीघा क्षेत्र में दबिश देकर मौके से 4,045 बोतल (100 एमएल) कोरेक्स कफ सिरप बरामद की हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक किराए के मकान में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप और नशीले कैप्सूल रखे हुए है, जिनका इस्तेमाल युवा नशे के रूप में कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नशीला जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध दवाइयों को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस पूछताछ में हो सकते हैं और भी खुलासे
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी यह माल कहां से लाता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रुपये में ऐतिहासिक गिरावट जारी, 96.36 प्रति डॉलर के करीब रुपये में ऐतिहासिक गिरावट जारी, 96.36 प्रति डॉलर के करीब
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और मजबूत डॉलर इंडेक्स के कारण भारतीय रुपया सोमवार को ₹96.36...
राज काज में क्या है खास, जानें 
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में फिर गिरावट, सेंसेक्स में आई 1000 अंक गिरावट, इन कंपनियों पर रखें नजर
पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान : पुलिस की 47 टीमों ने मारी 183 अपराधियोंं के ठिकानों पर दबिश, 31 बदमाश गिरफ्तार
टीटीई की ईमानदारी : ट्रेन में छूटा बैग यात्री को सुरक्षित लौटाया, बैग में रखा लैपटॉप भी मिला सकुशल
परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइकें भिड़ीं : तीन की मौत, टक्कर के बाद तीनों 100 मीटर दूर जाकर गिरे
तालाब में डूबने से मामा-भांजे की मौत, एक को बचाने के प्रयास में दोनों ने गंवाई जान