बड़ौदामेव क्षेत्र के बुटोली गांव में हादसा : बोरवेल में गिरे मासूम को सुरक्षित निकाला, 50 फीट पर अटका था

पांच घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बड़ौदामेव क्षेत्र के बुटोली गांव में हादसा : बोरवेल में गिरे मासूम को सुरक्षित निकाला, 50 फीट पर अटका था
बड़ौदामेव क्षेत्र के बुटोली गांव में पतंग लूटते समय 8 वर्षीय भानु 300 फीट गहरे पुराने बोरवेल में गिरा। सूचना पर पुलिस-प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जेसीबी से समानांतर खुदाई कर करीब पांच घंटे के रेस्क्यू के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। बोरवेल में ऑक्सीजन पहुंचाई।

अलवर। जिले के बड़ौदामेव क्षेत्र के बुटोली गांव में सोमवार शाम एक 8 वर्षीय मासूम पतंग लूटने के दौरान तीन सौ फीट गहरे खेत में बने बोरवेल में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, खेत में खुले पड़े पुराने बोरवेल को पत्थर से ढका गया था, जो बच्चे का पैर पड़ते खिसक गया और बच्चा करीब 300 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब पांच घंटे तक चला। मौके पर पहुंचे राहत दल को आस तब बंधी जब बोरवेल से भानु की आवाज सुनाई दी। बच्चे को बाहर निकालने के लिए  बोरवेल के समानांतर रास्ता बनाने के लिए लगातार खुदाई की गई। मौके पर 3 से 4 जेसीबी मशीनें लगाई गई थी। बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई। रेस्क्यू टीम ने लगातार बच्चे की स्थिति पर नजर बनाए रखी। बच्चे के बाहर आते ही परिजनों ने राहत की सांस ली।

मासूम की आवाज ने जगाई उम्मीद :

करीब 50 फीट नीचे फंसे बच्चे की आवाज बोरवेल के भीतर से सुनाई देने की जानकारी के बाद मौके पर मौजूद लोगों में उम्मीद जगी है। रात में अंधेरे के बावजूद जेसीबी मशीनों से खुदाई की गई।

पतंग के पीछे भागना भारी पड़ा :

Read More सुई-धागे से हुनर की उड़ान : अब गांव की महिलाएं लिखेंगी आत्मनिर्भरता की इमारत

ग्रामीणों के अनुसार, भानु कटी पतंग को पकड़ने के लिए खेत की ओर दौड़ा था। खेत में लंबे समय से बंद बोरवेल था। इसे स्थायी रूप से बंद करने के बजाय उसके मुंह पर पत्थर रखा हुआ था। बच्चे का पैर पत्थर पर पड़ते ही वह खिसक गया और वह सीधे बोरवेल में जा गिरा।

Read More अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया