राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय का षष्ठ दीक्षांत समारोह आयोजित : 44 हजार 293 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां, हरिभाऊ बागडे ने कहा- विद्यार्थियों के कौशल विकास पर करें फोकस

प्राप्त शिक्षा का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में किया जाना चाहिए

राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय का षष्ठ दीक्षांत समारोह आयोजित : 44 हजार 293 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां, हरिभाऊ बागडे ने कहा- विद्यार्थियों के कौशल विकास पर करें फोकस
राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में षष्ठम दीक्षांत समारोह आयोजित, 44,293 विद्यार्थियों को डिग्रियां और 40 शोधार्थियों को पीएचडी प्रदान। कुलाधिपति पदक सहित स्वर्ण व रजत पदक भी वितरित। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।

अलवर। राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर का षष्ठम दीक्षांत समारोह प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। समारोह में 44 हजार 293 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। साथ ही 40 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि, एक कुलाधिपति पदक, 42 स्वर्ण पदक और 6 रजत पदक वितरित किए गए। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रतिभाशाली व्यक्तित्व तैयार करने के केंद्र हैं।उन्होंने दीक्षांत समारोह को विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि यहां प्राप्त शिक्षा का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में किया जाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उल्लेख करतेविश्वविद्यालयों में नियम-विरुद्ध कार्य होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।दीक्षांत समारोह में बानसूर कॉलेज की छात्रा पूजा सैनी को एमएससी बॉटनी में कुलाधिपति पदक एवं स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में क्षमा अवस्थी, असलम खान, भावना जैमन, सचिन मीना, ज्योति बाई, बबीता प्रजापत, स्नेहा शर्मा, हेमंत बसवाल, निखिल शर्मा, सौरभ मीना, गजल, सुमन रानी, तनु शर्मा, हिमांशी, ज्योति मीना, सोनिया गुप्ता, सोनू, कोमल चौधरी, सचिन यादव, शकील मीरासी, मुस्कान कुकरेजा, निकिता सैनी, मनोज वर्मा, शब्दिका डाटा, भूनेश्वरी शर्मा, सुभाष गुर्जर, प्रज्ञा चौधरी, सुमन, ज्योति, जानवी धानावत, दया यादव, सपना यादव, पिंकी जोशी, मनीष कुमार, रिकूं कुमार मीना, सबनम अंजुम, नीना कुंडु, नीरज कुमारी, कोमल चौहान, जाकिर हुसैन तथा वाजिद हुसैन शामिल रहे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस