पिता पर बेटे का जानलेवा हमला, गंडासे से गर्दन काटकर मामा को किया कॉल

घर में उस समय केवल पिता और बेटा मौजूद

पिता पर बेटे का जानलेवा हमला, गंडासे से गर्दन काटकर मामा को किया कॉल
रिश्तों को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई। जहां एक 17 वर्षीय किशोर  ने कथित रूप से पिता की गंडासे से गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसने एक के बाद एक छह वार किए, जिससे पिता की मौके पर ही मौत। वारदात के बाद आरोपी ने मामा को फोन कर कहा, घर जाकर पापा को बचा लो।

अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक 17 वर्षीय किशोर  ने कथित रूप से पिता की गंडासे से गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसने एक के बाद एक छह वार किए, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने मामा को फोन कर कहा, घर जाकर पापा को बचा लो। जब परिजन और आसपास के लोग घर पहुंचे तो खून से लथपथ पिता का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को को डिटेन कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक ई-रिक्शा चलाता था और उसे शराब पीने की आदत थी। हालांकि नाबालिग ने शुरूआती पूछताछ में हत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। 

गहरी नींद में किया हमला- पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के समय पिता गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान बेटे ने गंडासे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मृतक की गर्दन और शरीर पर कई गंभीर घाव मिले हैं। जानकारी के अनुसार परिवार में शादी का माहौल था। 7 जून को लड़के के मामा की शादी थी, जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ था। 8 जून को पिता और बेटा अलवर वापस लौट आए, जबकि मां पीहर में ही रुक गई। घर में उस समय केवल पिता और बेटा मौजूद थे। इसी दौरान यह खौफनाक वारदात हो गई। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तकनीकी खराबी से जयपुर-इंदौर फ्लाइट लेट : यात्री परेशान, अन्य उड़ानें भी प्रभावित तकनीकी खराबी से जयपुर-इंदौर फ्लाइट लेट : यात्री परेशान, अन्य उड़ानें भी प्रभावित
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कई उड़ानें देरी का शिकार। सबसे अधिक परेशानी इंडिगो की जयपुर-इंदौर फ्लाइट के यात्रियों को हुई,...
फीफा वर्ल्ड कप : 48 टीमें, 104 मैच और 39 दिन का रोमांच
दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी !
अमेरिका ने ईरान में किए कई ठिकानों पर हमले : निशाने पर सैन्य निगरानी क्षमता, संचार और वायु रक्षा प्रणाली, ट्रंप ने लगाया बातचीत में देरी का आरोप
पीएम मोदी के कार्यकाल की दीर्घायु के लिए सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ
चीन में 1.3 करोड़ छात्रों ने दी परीक्षा, छात्रों को बेहतर माहौल देने के लिए किए विशेष इंतजाम
आज का भविष्यफल