चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग

वाहन सड़क किनारे पुलिया से नीचे जा गिरा

चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
अलवर-जयपुर मार्ग पर कुशालगढ़ गांव के पास इको वाहन पुलिया से गिरा, 6 महिलाओं सहित 7 लोग घायल। सभी एक ही परिवार के लोग खाटूश्याम जी से लौट रहे थे। चालक को झपकी आने से हादसा। घायलों को अलवर रेफर किया। पुलिस मामले की जांच कर रही।

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के अलवर-जयपुर मार्ग पर स्थित कुशालगढ़ गांव के समीप खाटुश्याम जी से लौट रही इको वाहन के पुलिया से गिरने से छह महिलाओं सहित 7 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरतपुर जिले के डीग थाना क्षेत्र में शिव कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के 7 लोग इको वाहन से खाटू श्याम जी के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी लोग अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तड़के करीब चार बजे कुशालगढ़ गांव के पास चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पुलिया से नीचे जा गिरा।    

हादसे के बाद, मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलवर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

Read More निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार : 4 युवक गंभीर घायल, लोगों ने चारों युवकों को निकाला बाहर

Post Comment

Comment List

Latest News

अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज