सरिस्का में सैलानियों को लगातार हो रहे हैं बाघ-बाघिन के दीदार
सरिस्का में पर्यटकों की मौज: बाघिन ST-9 और शावक का दीदार
सरिस्का बाघ अभयारण्य में बाघिन ST-9 और उसके शावक ST-15 के एक साथ दिखने से पर्यटक रोमांचित हैं। नए साल के जश्न के लिए भारी संख्या में सैलानी सफारी का आनंद ले रहे हैं।
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के सरिस्का बाघ अभयारण्य में 'बाघ-बाघिन' का कुनबा बढऩे से पर्यटकों को लगातार उनके दीदार हो रहे हैं। वन विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इसी आकर्षण में पर्यटक सरिस्का में सफारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा विदेशी पर्यटक भी काफी संख्या में सफारी का लुफ्त उठाने के लिए सरिस्का आ रहे हैं।
आज सफारी के दौरान सरिस्का घानका तिराहा जॉन नंबर एक में बाघ-बाघिन यानी 'मां-बेटे' एक साथ नजर आये। इनको देखकर पर्यटक काफी उत्साहित नजर आये। पर्यटकों ने 'मां-बेटे' एक संग होने के इस अछ्वुत दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया। मां एसटी-9 बाघिन घास पर बैठी रही तो वहीं सामने झाड़यिों से निकलकर बेटा बाघ एसटी-15 आया। वह कुछ पल की झलक दिखाकर वापस झाड़यिों की तरफ चला गया, उसके पीछे पीछे बाघिन भी झाड़यिों के बीच चली गयी। एसटी-15 और एसटी- 21 युवराज बाघिन एसटी-9 के शावक हैं। मां-बेटे को एक साथ देख पर्यटकों में काफी उत्साह नजर आया।
इन दिनों नये वर्ष को लेकर सरिस्का में पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोग अपना नया वर्ष सरिस्का में मनाने पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की संख्या सरिस्का में बढऩे से सभी होटल और सफारी करने वाली जिप्सी सैलानियों से भरी रहती हैं। जिप्सी दो पारियों में चल रही हैं।

Comment List