सरिस्का में बाघों को देखकर पर्यटक रोमांचित, बाघिनों ने मोहा पर्यटकों का मन 

सरिस्का रेंज में बाघिन एसटी-नौ का दीदार

सरिस्का में बाघों को देखकर पर्यटक रोमांचित, बाघिनों ने मोहा पर्यटकों का मन 

जिले के सरिस्का बाघ परियोजना में सफारी के दौरान अलग-अलग जगहों पर बाघिनों ने पर्यटकों का मन मोह लिया, जिसमें टहल रेंज बाघिन एसटी-30 और सरिस्का रेंज में बाघिन एसटी-नौ का दीदार करके पर्यटक रोमांचित नजर आये। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि सरिस्का बाघ परियोजना में इन दिनों बाघों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ पर्यटकों को बाघ आसानी से नजर आ रहे हैं, जिन्हें देखकर पर्यटक भी काफी खुश दिखाई देते हैं।

अलवर। जिले के सरिस्का बाघ परियोजना में सफारी के दौरान अलग-अलग जगहों पर बाघिनों ने पर्यटकों का मन मोह लिया, जिसमें टहल रेंज बाघिन एसटी-30 और सरिस्का रेंज में बाघिन एसटी-नौ का दीदार करके पर्यटक रोमांचित नजर आये। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि सरिस्का बाघ परियोजना में इन दिनों बाघों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ पर्यटकों को बाघ आसानी से नजर आ रहे हैं, जिन्हें देखकर पर्यटक भी काफी खुश दिखाई देते हैं। उनको देखकर पर्यटक रोमांचित हो जाते हैं। पर्यटक सरिस्का जंगल में बाघों को देखने के लिए विशेष तौर पर आते हैं, और बाघ दिख जाने पर उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहता। 

एक गाइड ने बताया कि टहला रेंज में एसटी-30 बाघिन टहला द्वार से दोपहर सफारी के दौरान नजर आयी, जहां करीब 15 मिनट तक वह पानी में बैठी रही। पर्यटक उसे देखकर काफी खुश हुए। सरिस्का बाघ परियोजना के सरिस्का रेंज के सदर द्वार से आगे बाघिन एसटी- नौ को सड़क से निकलता देखकर पर्यटक रोमांचित हो गये। सरिस्का में दोपहर की सफारी के दौरान दो-दो बाघिनों ने पर्यटकों का मन मोह लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद