राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
किराए के बैंक खातों का करते थे उपयोग
अलवर जिले के नौगांवा पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर साइबर अपराधियों को दबोचा है। आरोपी लोगों को बातों में फंसाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करते थे और ठगी की रकम खपाने के लिए कमीशन पर किराए के बैंक खातों का उपयोग करते थे।
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि थाना प्रभारी हरदयाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने तकनीकी साधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से खरखड़ी क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों नाजिर खान (20) और आदिल (23) को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले अनजान लोगों को परिचित बनकर या गलती से पैसे स्थानांतरित होने का झांसा देकर संपर्क करते थे। इसके बाद उन्हें बातों में उलझाकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए आरोपी नाजिर खान अपने साथी आदिल को 30 प्रतिशत कमीशन पर फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराता था। ठगी की रकम खाते में आने के बाद वह अपना कमीशन काटकर बाकी राशि आदिल को सौंप देता था।
Tags: Alwar Cyber Fraud Arrest 2026 Nauganwa Police Station Crackdown Mule Bank Account Cyber Crime Commission Based Fake Accounts Scam Online Fraud Suspects Detained Rajasthan Alwar Police Superintendent Action Technical Surveillance Cyber Arrests Financial Fraud Commission Network Rajasthan Police Cyber Crime Operation Digital Scam Prevention Alwar
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2026 16:02:52
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सांगानेर में स्थानीय निवासियों और आदिवासी महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन...

Comment List