अवैध पटाखा निर्माण पर कार्रवाई : 3 गोदाम और चार दुकानें सील, युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास
सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर आक्रोशित
शहर के अटरू रोड स्थित भूल-भुलैया चौराहे के पास अवैध पटाखा गोदामों पर कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हंगामे के बीच एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे पुलिस की तत्परता से टाल दिया गया।
बारां। शहर के अटरू रोड स्थित भूल-भुलैया चौराहे के पास शुक्रवार को अवैध पटाखा गोदामों पर कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हंगामे के बीच एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे पुलिस की तत्परता से टाल दिया गया। संयुक्त टीम ने मौके से तीन गोदाम और एक कॉम्प्लेक्स में संचालित चार दुकानों को सीज कर दिया। सुबह से ही स्थानीय लोग अवैध निर्माण, क्षमता से अधिक बारूद व कच्चा माल रखने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर आक्रोशित थे।
दोपहर तक सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए और गोदाम हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। सड़क जाम की चेतावनी से माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान भानुप्रताप सिंह नामक युवक ने पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने युवक को काबू में कर पेट्रोल की बोतल छीन ली और समझाइश देकर स्थिति संभाली। बड़ी मात्रा में बारूद और कच्चा माल मिला

Comment List