मुख्य मार्ग पर कीचड़ और फिसलन से हादसे का खतरा, आमजन परेशान

आए दिन हो रहे हादसे, मवेशी भी फिसल रहे

मुख्य मार्ग पर कीचड़ और फिसलन से हादसे का खतरा, आमजन परेशान

बीलखेडा माल ग्राम पंचायत मुख्यालय का मामला।

देवरी। देवरी क्षेत्र के बीलखेड़ा माल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्य मार्गों पर पानी जमा होने के कारण कीचड़ और फिसलन से लोग परेशान हैं। साथ ही मौसम में आए बदलाव के चलते मच्छर, मक्खी इस कीचड़ से अधिक पनप रहे हैं। चारों ओर दुर्गंध ही दुर्गंध हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के किराड़ मौहल्ला के पास नदी की ओर और काली माता मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते में मुख्य मार्ग पर कीचड़ हो रहा है। इस मार्ग से होकर लोगों का आना-जाना बना रहता है। साथ ही सुबह के समय गाय, भैंस को जंगल की ओर इसी मार्ग से छोड़ा जाता है। जिसके चलते आए दिन गाय भैंस फिसलकर घायल हो रही हैं। यहां से होकर पैदल गुजरने वाले लोग भी फिसल रहे हैं। संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को इस मार्ग में पानी की निकासी करने वाले लोगों को पाबंद करना चाहिए। जिससे सड़क पर पानी नहीं बहे और कीचड़ की समस्या पैदा ना हो। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे ही अन्य मार्ग पर भी कीचड़ से फिसलन हो रही थी। वहां पर एक धान से भरी ट्राली कीचड़ के कारण पलट गई थी और ट्राली में सवार लोग बाल बाल बचे थे।  जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस और ग्राम पंचायत ने मौके पर जाकर पानी को बंद कराया था।

इस मार्ग पर ढलान होने के कारण कीचड़ और पानी के कारण मवेशियों का निकलना मुश्किल हो रहा है। रोज एक न एक मवेशी इसमें दुर्घटना का शिकार हो रहा है। ग्राम पंचायत को जिन घरों से पानी निकल रहा है, उन्हें पाबंद करना चाहिए। कभी भी बड़ी दुर्घटना होने पर बड़ा विवाद हो सकता है। 
- कल्ला मेहता, ग्रामीण।

ग्रामीण अधिकारियों को बता चुके है समस्या
इस मार्ग पर हो रही परेशानी को ग्रामीण बार-बार समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुके है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द कीचड़ की समस्या को दूर करने की मांग ग्राम विकास अधिकारी और पुलिस प्रशासन से की है। 

मुख्य मार्ग पर रोज सैकड़ों मवेशियों और ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है। मार्ग पर इंटरलॉकिंग लगी होने के कारण इस पर कीचड़ जमा होते ही बहुत ज्यादा फिसलन हो जाती है। जानवरों की बात तो दूर है। आम आदमी का इससे होकर निकलना खतरे से खाली नहीं है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान जिम्मेदारों को करना चाहिए। 
-  प्रमोद गोस्वामी, ग्रामीण। 

Read More कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए टैक्सी चालक : पुलिस ने भेजा वापस, अधिवक्ताओं पर कार्रवाई की मांग 

कई दिनों से इस मार्ग पर कीचड़ जमा हो रहा है। ग्रामीणों ने जिन घरों से पानी निकल रहा है। उनसे पानी सड़क पर नहीं बहने का आग्रह भी किया लेकिन फिर भी लोग नहीं मान रहे हैं। इस मामले में पुलिस प्रशासन को आगे आकर घरों का पानी बंद करना चाहिए जिस रोज मवेशी फिसलने की घटना ना हो सके। 
- रामहेत मेहता, ग्रामीण। 

Read More एसआई भर्ती को लेकर दो माह में सरकार ले निर्णय, फील्ड पोस्टिंग पर रहेगी रोक

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य मार्ग पर फिसलन होने की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जाकर जायजा लिया जाएगा और जिन घरों से पानी निकल रहा है। उन्हें पाबंद किया जाएगा। अगर वह जल्द से जल्द बात मानते हैं तो ठीक है। नहीं तो ग्राम पंचायत द्वारा पुलिस प्रशासन की मदद से मामले को सुलझाया जाएगा।
- उमाशंकर वैष्णव, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बीलखेडा माल।  

Read More जाम्बिया सरकार ने एमराल्ड पर 15% निर्यात शुल्क हटाया, जयपुर के पन्ना उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता हो सकेगी मजबूत 

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई थी अपमानजनक टिप्पणी, डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन के खिलाफ किया प्रदर्शन कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई थी अपमानजनक टिप्पणी, डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन के खिलाफ किया प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी और कांग्रेस के...
बख्शी ने रेखा से की फिल्म छावा को कर मुक्त करने की मांग, कहा- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अनुरोध है कि फिल्म छावा को कर मुक्त करें
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- विधानसभा में जो कुछ भी हुआ, वह कांग्रेस के दो गुटों की आपसी लड़ाई का परिणाम
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर दलितों पर अत्याचार बढ़ने के लगाए आरोप, कहा- दलित समुदाय के दूल्हों की बारात अब पुलिस सुरक्षा में निकालनी पड़ रही
राजस्थान पुलिस अकादमी का पदक वितरण समारोह का आयोजन, आरपीए एस सेंगाथिर ने कहा- पदक बनाते हैं आम से खास
जाम्बिया सरकार ने एमराल्ड पर 15% निर्यात शुल्क हटाया, जयपुर के पन्ना उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता हो सकेगी मजबूत 
डाकघर कार्यालय भवन में शौचालय नहीं है शौचालय, महिला कर्मचारी परेशान