कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार, शराब के पैसों को लेकर हुआ था विवाद

घर में पलंग पर खून से लथपथ मिला शव

कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार, शराब के पैसों को लेकर हुआ था विवाद
महिला की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब के लिए रुपए मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार।

सारथल। सारथल थाना क्षेत्र के नारेड़ा गांव में सोमवार अल सुबह एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब के लिए रुपए मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वहीं सारथल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी पति को घटना के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। सारथल थानाधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि हत्या की वारदात के बाद आरोपी धर्मराज लोधा फरार हो गया था। पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की।

लगातार दबिश और मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर आरोपी को सोमवार शाम करीब 6 बजे हरनावदाशाहजी बस स्टैंड से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार नारेड़ा गांव में सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि 30 वर्षीय लीलाबाई पत्नी धर्मराज लोधा की उसके पति ने हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस को घर के भीतर पलंग पर लीलाबाई का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारथल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी धर्मराज लोधा शराब पीने का आदी है। रविवार रात पति-पत्नी के बीच रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। 

दो दिन पहले ही मायके से लौटी थी महिला
मृतका के भाई रामकल्याण लोधा ने बताया कि वह दो दिन पहले ही अपनी बहन को मायके से नारेड़ा छोड़कर आया था। पति-पत्नी के बीच आए दिन होने वाले विवाद के कारण लीलाबाई कई दिनों से मायके में रह रही थी। उसने बताया कि धर्मराज शराब पीने के लिए अक्सर पत्नी से रुपए मांगता था और कोई नियमित काम-धंधा भी नहीं करता था। परिजनों के अनुसार परिवार करीब डेढ़ माह पहले जयपुर से अपने पैतृक गांव नारेड़ा आकर रहने लगा था। घटना से एक दिन पूर्व पूरा परिवार एक देवस्थान के दर्शन करने गया था। लौटते समय दंपती के तीनों बच्चे अपनी बुआ के यहां मनोहरथाना क्षेत्र के सदला गांव में रुक गए थे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार
रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 2...
बड़ी खबर: ओमान तट के पास टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीय नाविकों का सफल रेस्क्यू 
राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 141 RPS अफसरों के तबादले
अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग : 3 मजदूरों की मौत, छोटे से मकान में हो रही थी संचालित
केरल में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए शुरू होगी मुफ्त बस यात्रा योजना, सरकार कर रही तेजी से काम
कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार, शराब के पैसों को लेकर हुआ था विवाद
सूर्यदेव का रौद्र अवतार : जैसलमेर में आसमान से बरस रही आग, 3 दिन हीटवेव का येलो अलर्ट