कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की

प्रमोद जैन भाया ने प्रशासन को लिखा पत्र

कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
राजस्थान में मानसून की बेरुखी और बारिश में देरी के कारण खरीफ की फसलों को सूखने से बचाने के लिए अंता विधायक प्रमोद जैन भाया आगे आए हैं। उन्होंने कोटा के संभागीय आयुक्त को पत्र लिखकर चंबल की दाईं मुख्य नहर में तत्काल सिंचाई जल प्रवाहित करने का आग्रह किया है

बारा। राजस्थान मानसून की धीमी रफ्तार और वर्षा में हो रहे विलंब से चिंतित किसानों को राहत दिलाने के लिए पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने पहल की है। उन्होंने संभागीय आयुक्त (सीएडी), कोटा को पत्र लिखकर चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल सिंचाई जल प्रवाहित करने की मांग की है। भाया ने पत्र में बताया कि अंता विधानसभा क्षेत्र सहित अंता एवं मांगरोल तहसील के हजारों किसानों ने धान, सोयाबीन, मक्का समेत खरीफ फसलों की बुवाई समय पर कर दी है, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से फसलों के विकास पर संकट गहराने लगा है। खेतों में नमी लगातार कम होती जा रही है, जिससे किसानों की मेहनत और उनकी आजीविका प्रभावित होने की आशंका बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि चम्बल की दांयी मुख्य नहर क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत है। ऐसे में समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो हजारों किसानों की फसलें प्रभावित हो सकती हैं और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

भाया ने सीएडी प्रशासन से आग्रह किया है कि किसानों की वर्तमान स्थिति और क्षेत्र की आवश्यकता को गंभीरता से देखते हुए चम्बल की दांयी मुख्य नहर में शीघ्र पर्याप्त मात्रा में सिंचाई जल छोड़ा जाये, ताकि अंता और मांगरोल तहसील के किसानों की खरीफ फसल सुरक्षित रह सके और उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि किसान हितों को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन इस विषय पर संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर सकारात्मक निर्णय लेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
दिनभर चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में आखिरी समय में हुई लिवाली से मजबूती आई। सेंसेक्स 286.98 अंक...
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण
टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध