गांव की गलियों में कीचड़, ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल

सफाई का टेंडर अब तक नहीं हुआ, पंचायत अपने स्तर पर करवा रही सफाई कार्य

गांव की गलियों में कीचड़, ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल
जल निकासी नहीं होने से फिसलन और हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने की सफाई की मांग।

फरेदुआ। ग्राम पंचायत खटका की विभिन्न गलियों में कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और फिसलन के कारण राहगीरों, बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। वहीं, दुर्घटना का खतरा भी बनाहुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी को कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत की गलियों में लंबे समय से कीचड़ जमा रहने से गांव की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कीचड़ के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। गलियों में गंदगी जमा होने से आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को फिसलन भरे रास्तों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सफाई और उचित जल निकासी की व्यवस्था होने से इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

स्थायी समाधान की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गलियों में तत्काल सफाई करवाई जाए तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि आमजन को परेशानी से राहत मिल सके।

इनका यह है कहना
गलियों में कीचड़ जमा होने से लोगों को निकलने में परेशानी होती है। पंचायत को समस्या का समाधान करवाकर नियमित सफाई की व्यवस्था करनी चाहिए।
- संजय भार्गव, ग्रामीण

गलियों में कीचड़ और फिसलन के कारण आवागमन मुश्किल हो रहा है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। प्रशासन को जल्द राहत दिलानी चाहिए।
-सुनील मेहता, समाजसेवी

Read More Voice Of Youth: आस्था के साथ सुरक्षा हो पहली प्राथमिकता

सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पंचायत को गलियों की सफाईके साथ जल निकासी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी चाहिए।
- सुनील प्रजापति, ग्रामीण

Read More गांवों की सरकार चुनने उमड़े मतदाता, 160 बूथों पर मतदान

सफाई का टेंडर अभी तक नहीं हुआ है। पंचायत अपने स्तर पर सफाई कार्य करवा रही है।
- रामदयाल सहरिया, ग्राम विकास अधिकारी

Read More  Voice Of Youth : रिश्वतखोरों पर ऐसी चोट हो कि घूस लेने से पहले कांप उठें हाथ!

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकरंग के तीसरे दिन सजेगी सतरंगी शाम, राजस्थान से तमिलनाडु तक के कलाकार देंगे प्रस्तुति लोकरंग के तीसरे दिन सजेगी सतरंगी शाम, राजस्थान से तमिलनाडु तक के कलाकार देंगे प्रस्तुति
जवाहर कला केन्द्र में चल रहे 11 दिवसीय राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव 'लोकरंग' के 29वें संस्करण के तीसरे दिन गुरुवार...
ग्रामोदय से राष्ट्रोदय भाजपा का संकल्प, हर पंचायत को मिलेंगे 5 करोड़ : मदन राठौड़
कल से शुरू होगा सहकार दीपोत्सव मेला, दो करोड़ के ब्रांडेड पटाखे होंगे उपलब्ध 
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20वें संस्करण के लिए वक्ताओं की दूसरी सूची जारी : अक्षता मूर्ति, मिशाल हुसैन और नोबेल विजेता पॉल नर्स भी होंगे शामिल
मिलावट पर प्रहार : त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी, 9731 लीटर तेल और 225 किलो घी सीज
एसएमएस अस्पताल : अंडकोष की 15 सेंटीमीटर की गांठ का छोटे चीरे से सफल ऑपरेशन, मरीज की हालत सामान्य
परिवहन विभाग : डीएल को लेकर बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से लागू होगा नया फ्रेमवर्क