बदहाल व्यवस्थाओं से जनता परेशान, पानी-बिजली संकट पर उठे सवाल
स्थानीय निवासियों ने जल्द समाधान की मांग की
सफाई अव्यवस्था, ट्रैफिक जाम, स्पार्किंग और अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी।
अंता। अंता नगरपालिका क्षेत्र में इन दिनों पानी की किल्लत, लगातार बिजली कटौती, सफाई अव्यवस्था, गंदगी, अस्थायी अतिक्रमण और यातायात समस्याओं से आमजन परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच नागरिकों का आरोप है कि प्रशासनिक तंत्र समस्याओं के समाधान के बजाय उदासीन बना हुआ है। नगर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड, सीसवाली तिराहा , और कोटा-बारां रोड पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। देव स्थानों और पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के पास गंदगी फैली हुई है, जहां गौवंश कचरे में भोजन तलाशते नजर आते हैं। पूर्व पार्षद हरि गुर्जर ने कहा कि नगर में पूर्णकालिक प्रशासक और अधिशासी अधिकारी के अभाव में जन समस्याओं का समाधान प्रभावित हो रहा है।
बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती बनी गंभीर समस्या
वहीं बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती भी गंभीर समस्या बनी हुई रात बार-बार बिजली गुल होने, हाई और लो वोल्टेज तथा है। दिन-रात केबलों में स्पार्किंग से लोग परेशान हैं। श्रीराम नगर में में सोमवार रात दो बार फॉल्ट की स्थिति बनी, जिसे समय रहते ठीक किया। इसके अलावा मुख्य बाजारों में सड़क किनारे खड़े वाहन, दुकानदारों का सामान और निराश्रित पशुओं का जमावड़ा यातायात बाधित कर रहा है। नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा जल्द समाधान करने की मांग की है।
जनहित में आम जनता की सुरक्षार्थ नगरपालिका अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह है कि अविलंब इसका समाधान निकाला जाए।
-कुलदीप नामा, कपड़ा व्यापारी एवं समाजसेवी
नगरपालिका प्रशासन एवं प्रशासन तंत्र को आम जनता की समस्या के प्रति उदासीनता छोड़कर दायित्व का पालन करना चाहिए।
- हरिप्रकाश गुर्जर, पूर्व पार्षद
नगरपालिका अंता द्वारा नगर में साफ सफाई तथा मुख्य मार्ग में वाहनो की खड़े करने से आवागमन बाधित होने की समस्या का समाधान जल्द ही करना चाहिए।
-नंदकिशोर नायक, एडवोकेट
नगरपालिका अंता द्वारा नगर में साफ सफाई को प्रभावी बनाने के लिए सफाई निरीक्षक का कार्य भार बदल दिया गया है। जल्दी ही सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।
-महेंद्र सिंह जाटव, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका अंता

Comment List