बाड़मेर में सिंथेटिक नशे पर एएनटीएफ का बड़ा प्रहार : “ऑपरेशन मक्षिकापात” में अवैध एमडी लैब ध्वस्त, जानें पूरा मामला 

मरुस्थल में पनपता काला कारोबार 

बाड़मेर में सिंथेटिक नशे पर एएनटीएफ का बड़ा प्रहार : “ऑपरेशन मक्षिकापात” में अवैध एमडी लैब ध्वस्त, जानें पूरा मामला 

एएनटीएफ ने “ऑपरेशन मक्षिकापात” के तहत चौहटन क्षेत्र में अवैध एमडी ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर आरोपी भगाराम (26) को गिरफ्तार किया। मौके से भारी मात्रा में रसायन व उपकरण जब्त किए गए, जिनसे करीब 60 हजार खुराक एमडी बन सकती थी। बरामद सामग्री की कीमत लगभग 18 करोड़ रुपए आंकी गई।

बाड़मेर। राजस्थान में सिंथेटिक नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एएनटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र में अवैध एमडी ड्रग लैब का भंडाफोड़ किया है। “ऑपरेशन मक्षिकापात” के तहत की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में केमिकल और उपकरण जब्त किए गए हैं तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

फैक्ट्री तक पहुंची टीम :

एटीएस एवं एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस  दिनेश एमएन के मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएनटीएफ टीम को सूचना मिली कि बाड़मेर के बावड़ी गांव के सुनसान धोरों में टीन शेड के कमरे में सिंथेटिक नशे की अवैध लैब संचालित की जा रही है।

सूचना की तस्दीक के लिए पहुंची टीम ने देखा कि धोरों के बीच बने एक कमरे के बाहर केमिकल के ड्रम और उपकरण पड़े हैं तथा कई वाहनों के आने-जाने के निशान मौजूद हैं। कमरे के अंदर एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करता दिखाई दिया। टीम ने तुरंत चारों ओर से घेराबंदी की। घेराबंदी देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

Read More देवनानी ने जारी की विधानसभा की नववर्ष डायरी : राज्यपाल, सीएम, विधानसभा अध्यक्ष और अहम घटनाओं का सचित्र विवरण

भारी मात्रा में रसायन बरामद :

Read More महिला एवं बाल विकास विभाग : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को यूनिफॉर्म के लिए राशि प्रदान, 31 मार्च तक खाते में राशि जमा करने के निर्देश

छापेमारी के दौरान टीम ने एमडी ड्रग बनाने में प्रयुक्त होने वाले रसायन बरामद किए, जिनमें शामिल हैं-
01 जरीकेन एमएसएल (मिथाइल सल्फो मीथेन)
02 जरीकेन टोलविन (7 लीटर)
10 जरीकेन एचसीएल (55 लीटर)
91 पैकेट कास्टिक सोडा
प्राथमिक जांच के अनुसार जब्त सामग्री से लगभग 60 हजार खुराक एमडी तैयार की जा सकती थी, जिसकी बाजार कीमत करीब 18 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Read More कोचिंग शिफ्टिंग पर सियासत तेज: गहलोत ने सरकार से पूछा-किसके दबाव में रुका फैसला?

आरोपी का आपराधिक सफर :

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भगाराम (26) निवासी रोड़ियों का तला, बावड़ी कला, चौहटन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि भगाराम ने 10वीं के बाद आईटीआई की पढ़ाई की थी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वह शराब तस्करों के संपर्क में आया और तस्करी के धंधे में उतर गया।

हरियाणा से अवैध शराब लाकर राजस्थान के रास्ते गुजरात सप्लाई करने का काम करते हुए वह प्रति चक्कर 10 से 15 हजार रुपये कमाता था। शराब तस्करी के मामले में जेल भी गया, जहां अन्य तस्करों से संपर्क बढ़ा। गुजरात के मेहसाणा, अहमदाबाद, विरमगांव और राणपुर में उसके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दबाव के बाद वह फरार हो गया था।

फरारी के दौरान आर्थिक तंगी से जूझते हुए उसने अपनी पत्नी के गहने तक बेच दिए। बाद में एक पुराने साथी से 50 हजार रुपये उधार लेकर सिंथेटिक ड्रग की लैब लगाने की तैयारी की। हालांकि उत्पादन शुरू होने से पहले ही एएनटीएफ ने पूरी योजना पर पानी फेर दिया।

मरुस्थल में पनपता काला कारोबार :

पश्चिमी राजस्थान के जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों से सिंथेटिक नशे का अवैध कारोबार बढ़ रहा है। पहले तस्कर सीमा पार या अन्य राज्यों से ड्रग मंगाते थे, लेकिन अधिक मुनाफे के लिए अब मरुस्थल के सुनसान इलाकों में अवैध लैब स्थापित की जा रही हैं।

एएनटीएफ ने स्पष्ट किया है कि रेत के धोरों में चल रहे इस काले कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी :

भगाराम उम्र 26 वर्ष, जाति भील, पेशा खेती, निवासी रोड़ियों का तला बावड़ी कला, थाना चौहटन, जिला बाड़मेर।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश में जुटी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
एनएसयूआई के आरयू में आरएसएस के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल की 'प्रमुख जन गोष्ठी' का धरना देने पर पुलिस...
बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी
हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने के परिणाम घातक होंगे
कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी