पुलिस का नशा मुक्त बाड़मेर अभियान : एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर छापा, महिला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

भारी मात्रा में तैयार एमडी, केमिकल, सफेद पाउडर, उपकरण, 24 लाख 9 हजार की नकदी जब्त

पुलिस का नशा मुक्त बाड़मेर अभियान : एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर छापा, महिला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
सेड़वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर करीब 2.02 करोड़ रुपये की ड्रग्स, केमिकल, उपकरण और 24.09 लाख रुपये नकद जब्त। 1 महिला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकेश कुमार फरार।

बाड़मेर।  पुलिस ने नशा मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत पुलिस थाना सेड़वा क्षेत्र के गौड़ा गांव में अवैध एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में तैयार एमडी, केमिकल, सफेद पाउडर, ड्रग्स बनाने के उपकरण तथा 24 लाख 9 हजार 500 रुपए की नकदी जब्त की है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 2 लाख आंकी गई है। एसपी चुनाराम जाट ने बताया किसूचना मिली थी, कि गौड़ा निवासी मुकेश पुत्र बीरबलराम अपने घर के पीछे बने टीनशेड के स्टोर रूम में अवैध रूप से एमडी ड्रग्स तैयार कर रहा है। सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने मौके पर दबिश देकर फैक्ट्री का पदार्फाश किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 1 किलो 3 ग्राम तैयार एमडी ड्रग्स, 77.176 लीटर तरल केमिकल, 26 किलो 673 ग्राम सफेद पाउडर, एमडी बनाने की मशीनें, विभिन्न उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा 24 लाख 9 हजार 500 रुपए नकद बरामद किए। मौके पर मौजूद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी मुकेश कुमार को नामजद किया गया है। इस संबंध में पुलिस थाना सेड़वा में शनिवार को एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। इसके साथ ही एमडी ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।

एक वर्ष में ड्रग्स बनाने की चौथी फैक्ट्री पकड़ी :

पुलिस के अनुसार, पिछले एक वर्ष में सेड़वा थाना क्षेत्र से एमडी ड्रग्स बनाने की यह चौथी फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने कहा, नशा मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई