नौकरी के नाम पर 40 हजार ठगे, 2 युवकों के खिलाफ एफआईआर
प्रथम आरोपी को 30 हजार रुपए फोन पे से ट्रांसफर
ईएमआरआई ग्रीन हैल्थ सर्विस में ड्राइवर की नौकरी दिलाने के नाम पर 40 हजार की ठगी में दो युवकों के खिलाफ सेड़वा थाने में दर्ज। बाखासर निवासी विक्रमसिंह पुत्र हाकमसिंह ने दो आरोपियों पर 40 हजार रुपए ठगने का आरोप।
चौहटन। बाखासर निवासी विक्रमसिंह से ईएमआरआई ग्रीन हैल्थ सर्विस में ड्राइवर की नौकरी दिलाने के नाम पर 40 हजार की ठगी में दो युवकों के खिलाफ सेड़वा थाने में दर्ज हुआ है। बाखासर निवासी विक्रमसिंह पुत्र हाकमसिंह ने दो आरोपियों पर 40 हजार रुपए ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया, 13 फरवरी 2026 को उसने आरोपी के वाट्सएप स्टेटस पर ईएमआरआई ग्रीन हैल्थ सर्विस में 108 एवं 112 में ड्राइवर पद की वैकेंसी देखी।
आरोपी ने फोन पर 10 हजार रुपए की डीडी और 50 हजार रुपए खर्च पेटे देने पर नौकरी पक्की करवाने का भरोसा दिलाया। जिसपर विक्रमसिंह ने 16 अप्रैल को 10 हजार रुपए की डीडी बनाकर दूसरे आरोपी के जरिए जयपुर भेज दी। इसके बाद प्रथम आरोपी ने 30 हजार रुपए और मांगे। विक्रमसिंह के भाई गजेन्द्रसिंह ने 30 अप्रैल को सेड़वा में प्रथम आरोपी को 30 हजार रुपए फोन पे से ट्रांसफर किए। जयपुर में दूसरे आरोपी ने 20 हजार रुपए और मांगे और अपहरण की कोशिश की।

Comment List