पति-पत्नी की करंट से मौत, खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार से हादसा 15 भेड़-बकरियों की करंट  से मौत

15 भेड़-बकरियों की करंट  से मौत

पति-पत्नी की करंट से मौत, खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार से हादसा  15 भेड़-बकरियों की करंट  से मौत
जिले के नागाणा थाना क्षेत्र के खीपसर गांव में गुरुवार सुबह एक खेत में हाईटेंशन लाइन का तार गिर जाने से दम्पति और 15 भेड़-बकरियों की करंट  से मौत हो गई। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जीएसएस पर कर्मचारी नहीं होना ग्रामीणों के आक्रोश का प्रमुख कारण बना हुआ है।

बाड़मेर।  जिले के नागाणा थाना क्षेत्र के खीपसर गांव में गुरुवार सुबह एक खेत में हाईटेंशन लाइन का तार गिर जाने से दम्पति और 15 भेड़-बकरियों की करंट  से मौत हो गई। यह तार टूटकर मवेशियों के बाड़े पर गिर पड़ा था। तार गिरने से बाड़े में करंट फैल गया और मवेशी तड़पने लगे। उन्हें बचाने के लिए खेत मालिक रावताराम और उनकी पत्नी वीरों देवी दौड़ी, लेकिन दोनों ही करंट की चपेट में आ गए। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। पुलिस के अनुसार, खीपसर गांव निवासी रावताराम (45) और उनकी पत्नी वीरों देवी (41) के खेत के पास बने बाड़े में लगे लोहे के जाल के संपर्क में आते ही वे करंट की चपेट में आ गए। पति को करंट से छटपटाते देख पत्नी उन्हें बचाने दौड़ीं, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बंद करवाने के लिए खीपसर जीएसएस पर फोन किया। ग्रामीणों का आरोप है, कि सूचना देने के बावजूद जीएसएस पर बिजली बंद करने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसके बाद आसपास के लोगों ने डिस्कॉम कर्मचारियों से संपर्क कर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। हालांकि, तब तक पति-पत्नी और मवेशियों की जान जा चुकी थी। जीएसएस पर कर्मचारी नहीं होना ग्रामीणों के आक्रोश का प्रमुख कारण बना हुआ है।

धरने पर बैठे परिजन व ग्रामीण
घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण सुबह करीब 11 बजे से धरने पर बैठ गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बायतु डीएसपी दीपेंद्र सैनी ने बताया, परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर सहमति बनाने तथा समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं। तीन बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया हादसे में जान गंवाने वाले रावताराम और वीरों देवी के परिवार में दो बेटे हरजीराम (22) और विष्णाराम (20) तथा एक बेटी साजियो (18) है। माता-पिता की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने हादसे के लिए जिम्मेदार विद्युत व्यवस्था की जांच और पीड़ित परिवार को राहत देने की मांग उठाई है।

मंदिर के साधु की पीट-पीटकर हत्या
एजेंसी/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जखोली तहसील के बेनोली ग्राम पंचायत स्थित घुणेश्वर महादेव मंदिर में रह रहे 57 वर्षीय साधु की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान मुन्ना प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया कि वह लंबे समय से घुणेश्वर महादेव मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे। गुरुवार दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच नाग ग्राम पंचायत निवासी तेज सिंह (45) मंदिर पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर उसकी साधु मुन्ना प्रसाद से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तेज सिंह ने लाठी-डंडों और मंदिर में रखी अन्य वस्तुओं से साधु पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- गांधी परिवार ने देश की बर्बादी पर सत्ता की इमारत बनाई सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- गांधी परिवार ने देश की बर्बादी पर सत्ता की इमारत बनाई
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर देश की संस्कृति से नफरत और समाज में विभाजन का आरोप लगाया है। भाजपा...
ईसरदा लिंक परियोजना : अधिग्रहित जमीन पर खेती की तो होगी कार्रवाई, अवाप्त भूमि पर कृषि गतिविधियों पर रोक
मॉस्को पर बड़ा ड्रोन हमला नाकाम: रूसी रक्षा बलों ने हवा में नष्ट किए 155 मानवरहित विमान
प्रदेश में मौसम का डबल गेम : सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में तेज धूप का असर
चीन पर केन्द्र की चुप्पी चिंताजनक : स्पष्ट जवाब दे सरकार, जयराम बोले- रियायतें देने का सिलसिला जारी
हरियाणा में बिजली संकट गहराया: कई इलाकों में ब्लैकआउट, जनरेटर का किराया 2 हजार रुपये तक पहुंचा; 24 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार
पति-पत्नी की करंट से मौत, खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार से हादसा 15 भेड़-बकरियों की करंट  से मौत