2.20 करोड़ की एमडी ड्रग बरामद : पिता-पुत्र गिरफ्तार, तस्करी से अर्जित 1.25 लाख रुपए भी जब्त

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

2.20 करोड़ की एमडी ड्रग बरामद : पिता-पुत्र गिरफ्तार, तस्करी से अर्जित 1.25 लाख रुपए भी जब्त
ऑपरेशन विषभंजन के तहत जिला स्पेशल टीम और धोरीमन्ना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 2.200 किलोग्राम अवैध एमडी बरामद। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 2.20 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से अर्जित 1.25 लाख रुपये नकद भी जब्त कर पिता-पुत्र सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

बालोतरा/धोरीमन्ना। ऑपरेशन विषभंजन के तहत जिला स्पेशल टीम और धोरीमन्ना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 2.200 किलोग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 2.20 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से अर्जित 1.25 लाख रुपये नकद भी जब्त कर पिता-पुत्र सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

आरोपियों का मकान आबादी से दूर रेतीले धोरों के बीच स्थित होने से पुलिस को करीब चार किलोमीटर पैदल मार्च कर मौके तक पहुंचना पड़ा।तलाशी के दौरान मकान के एक कमरे में छिपाकर रखी गई 2.200 किलोग्राम एमडी तथा 1.25 लाख रुपए नकद बरामद किए। पुलिस ने मादक पदार्थ और नकदी जब्त कर आरोपी चेनाराम (47) तथा उसके पुत्र हनुमानराम (25) निवासी मायलों की बेरी, खारी, थाना धोरीमन्ना को गिरफ्तार कर लिया।   

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी