सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में समाए तीन मासूम, दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत

टायर से खेलते खेलते पहुंच गए हादसा स्थल पर 

सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में समाए तीन मासूम, दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत
घर के पास टायर से खेलते-खेलते तीन मासूम सीवरेज के पानी से भरे गड्ढे़ में समा गए, जिससे तीनों की मौत। घटना बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के मंडापुरा पंचायत की।

बालोतरा। घर के पास टायर से खेलते-खेलते तीन मासूम सीवरेज के पानी से भरे गड्ढे़ में समा गए, जिससे तीनों की मौत हो गई। घटना बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के मंडापुरा पंचायत की है। बालोतरा एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम 4 बजे सूचना मिली कि मंडापुरा पंचायत में भीलों की बस्ती के पास तीन बच्चे पानी और कीचड़ से भरे गड्ढे में गिर गए हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। जेसीबी की मदद से पानी निकालकर तीनों की बाहर निकालकर पचपदरा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान किशन (8) पुत्र गिरधारीराम भील, सोहन (7) पुत्र खेताराम भील और विकास (9) पुत्र गोविंदराम भील के रूप में हुई।

गड्ढे के पानी में चप्पल दिखाई दी
आसपास दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने शाम 4 बजे तीनों बच्चे दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान गड्ढे के पानी में बच्चों की चप्पल दिखाई दी। डूबने की आशंका पर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से गड्ढे का पानी बाहर निकाला। गांव वालों की मदद से शाम 5 बजे तीनों बच्चों के शव बरामद किए।


घर के पास टायर से खेल रहे थे
परिजनो ने बताया कि तीनों बच्चे दोपहर 1 बजे घर के पास टायर से खेल रहे थे। इस दौरान घर से 100 मीटर स्थित एक खाली प्लॉट पर पहुंच गए। यहां एक गड्ढा खोद रखा था। जिसमें पानी और कीचड़ जमा था। इस दौरान खेलते-खेलते तीनों गड्ढे़ में गिर गए। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत