लैब टैक्निशियन 25000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान

लैब टैक्निशियन 25000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

सीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी करौली ईकाई द्वारा कार्रवाई करते हुये आरोपी राम कुवार लैब टैक्निशियन ब्लड स्टोरेज यूनिट राजकीय जनाना चिकित्सालय भरतपुर द्वारा परिवादी से 25000 रूपये आज  जनाना चिकित्सालय भरतपुर में बुलाकर प्राप्त किये एवं प्राप्त की गई रिश्वत राशि सहित आरोपी को रंगे हाथों गिरफ़्तार किया।

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी करौली ईकाई द्वारा आज कार्रवाई करते हुये आरोपी राम कुवार लैब टैक्निशियन (प्लेसमेन्ट कार्मिक) ब्लड स्टोरेज यूनिट राजकीय जनाना चिकित्सालय भरतपुर द्वारा परिवादी से 25000 रूपये आज  जनाना चिकित्सालय भरतपुर में बुलाकर प्राप्त किये एवं प्राप्त की गई रिश्वत राशि सहित आरोपी को रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरा के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता जी ने बताया कि एसीबी चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से उसको जनाना चिकित्सालय भरतपुर में संविदा पर टॉली पूलर वार्ड वॉय के पद पर नियुक्ति देने की एवज में 30,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

 जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में जगदीश भारद्वाज पुलिस निरीक्षक एसीबी करौली द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये राम कुवार लैब टैक्निशियन (प्लेसमेन्ट कार्मिक) ब्लड स्टोरेज यूनिट राजकीय जनाना अस्पताल भरतपुर को परिवादी से 25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास