सवाई माधोपुर में बारिश से तापमान गिरा, भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत

लगातार बारिश और ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा

सवाई माधोपुर में बारिश से तापमान गिरा, भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत
सवाई माधोपुर में सोमवार सुबह से जारी बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम खुशनुमा कर दिया है। पिछले दिनों का 46 डिग्री तापमान 10 डिग्री गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, जिससे किसानों को फायदा होगा।

सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर में पिछले कुछ दिनों से गिरते तापमान के बीच सोमवार सुबह से लगी बारिश की झड़ी और ठंडी हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले चार दिनों में यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस था जो आज बारिश के बाद घटकर 36 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर में मंगलवार को सतर्क रहने की सलाह दी है साथ ही अगले दो दिन तक मौसम में ठंडक के साथ ही बादल छाने और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की अनुमान जताया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश किसानों के लिए भी लाभदायक हो सकती है। इससे जमीन में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी। बारिश के कारण पेड़-पौधों पर जमी धूल साफ हो गई। इससे हरियाली और अधिक निखरकर सामने आई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

JEE Advanced 2026 Result जारी : शुभम कुमार ने किया टॉप, शीर्ष तीनो रैंक हासिल करने वाले छात्र आईआईटी दिल्ली जोन से JEE Advanced 2026 Result जारी : शुभम कुमार ने किया टॉप, शीर्ष तीनो रैंक हासिल करने वाले छात्र आईआईटी दिल्ली जोन से
जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में IIT दिल्ली जोन ने शानदार प्रदर्शन किया। शुभम कुमार ने AIR-1 हासिल कर देशभर...
राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री: अजेय कुमार संभालेंगे कमान, लंबे समय से खाली चल रहा था पद
जयपुर सर्राफा बाजार में गिरावट: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी कमी, जानिए आज के नए भाव
सवाई माधोपुर में बारिश से तापमान गिरा, भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत
शुभेन्दु कैबिनेट का विस्तार: 35 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें कौन-कौन बना मंत्री?
जल संकट के खिलाफ कांग्रेस का जल सत्याग्रह मार्च, खाली मटकी लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
राष्ट्रपति पेजेशकियान ने दिया इस्तीफा: ईरान ने किया ख़बरों का खंडन, राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा- ईरानी राष्ट्र एकजुटता और प्रतिरोध के मार्ग से नहीं हटेगा पीछे