Transition
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... केंद्र सरकार में बड़ा बदलाव: राष्ट्रपति मुर्मु ने स्वीकार किया जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, मंत्री पद से तत्काल विदाई
Published On
By Jaipur NM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। वह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री थे। मध्य प्रदेश से राज्यसभा का कार्यकाल 21 जून को समाप्त होने और दोबारा टिकट न मिलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। दुनिया में बढ़ा भारत का मान: स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री मोदी, भारत-स्लोवाकिया संबंधों को मिली नई मजबूती
Published On
By Jaipur NM
स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से विभूषित किया है। पीएम मोदी ने इसे 1.4 अरब भारतीयों को समर्पित किया। यह उनका 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इसके बाद वे जी7 शिखर सम्मेलन के लिए फ्रांस के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी का स्लोवाकिया दौरा: ब्रातिस्लावा में हुआ पारंपरिक स्वागत, अलग अंदाज में सुनाया वंदे मातरम
Published On
By Jaipur NM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे, जहां ब्रेड और नमक भेंट कर उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। पीएम मोदी यहां राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और पीएम रॉबर्ट फिको के साथ व्यापार, निवेश और रक्षा सहयोग मजबूत करने के लिए उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे। विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
Published On
By Jaipur NM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की 11वीं संचालन परिषद बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत आगे बढ़ रहा है। पीएम ने 'विकसित भारत' के विज़न के लिए राज्यों से सहयोग, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स का लाभ उठाने और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने की अपील की। तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
Published On
By Jaipur NM
भाजपा नेता दिलीप घोष ने सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उसे राजनीतिक संगठन के बजाय 'गिरोह' करार दिया। उन्होंने कहा कि अवसरवादी लोग फायदे के लिए टीएमसी में आए थे और अब संकट देखकर पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सत्ता से बाहर होते ही यह पूरा ढांचा ढह जाएगा। टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद
Published On
By Jaipur NM
तृणमूल कांग्रेस में जारी उथल-पुथल के बीच प्रसिद्ध अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सुखेंदु शेखर रॉय, सुस्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक के बाद यह चौथा बड़ा इस्तीफा है। इस सियासी संकट से उच्च सदन में टीएमसी की संख्या घटकर महज 9 रह गई है। भारत-बांग्लादेश संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत: ढाका में दिनेश त्रिवेदी की तैनाती, जल बंटवारे से सुरक्षा तक कई मुद्दे अहम
Published On
By Jaipur NM
भारत के नए उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी शुक्रवार को ढाका के लिए उड़ान भरेंगे। उनकी यह रवानगी गंगा जल संधि के नवीनीकरण, तीस्ता नदी परियोजना में चीन की दखल और बदलते रणनीतिक समीकरणों के बीच हो रही है। त्रिवेदी का मुख्य फोकस दोनों देशों के बीच व्यापारिक और भू-राजनीतिक मतभेदों को संभालना होगा। खरगे का बड़ा हमला: संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा, संविधान बचाने की लड़ाई का आह्वान
Published On
By Jaipur NM
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महंगाई, बेरोजगारी और नीट परीक्षा घोटाले को लेकर केंद्र पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों में बनी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। खरगे ने नेताओं से एकजुट होकर जनता के हक और संविधान की रक्षा के लिए लड़ने का आह्वान किया। सुस्मिता देव के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे से तृणमूल संकट गहराया, सामूहिक दलबदल की अटकलों से बढ़ा गतिरोध
Published On
By Jaipur NM
तृणमूल कांग्रेस का आंतरिक संकट गहरा गया है। सुखेंदु शेखर रॉय के बाद सांसद सुस्मिता देव ने भी राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से उनकी मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज हैं। चर्चा है कि टीएमसी के करीब 20 सांसद पाला बदलने की तैयारी में हैं। बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा'डीम्ड क्लीयरेंस': सम्राट चौधरी
Published On
By Jaipur NM
बिहार सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने के लिए स्वीकृति प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया है। अब उद्योगों से जुड़े सभी क्लियरेंस के लिए 30 दिनों की बाध्यकारी समय-सीमा तय की गई है। समय पर फैसला न होने पर निवेशकों को सीधे 'डीम्ड क्लीयरेंस' मिल जाएगी। TMC को एक और झटका : सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, जबरन वसूली एवं आपराधिक धमकी के आरोप
Published On
By Jaipur NM
कोलकाता पुलिस ने टीएमसी नेता और पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। साल्ट लेक के एक व्यवसायी से लाखों रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में यह कार्रवाई हुई। राजारहाट स्थित आवास पर घंटों पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। हरे निशान में खुले शेयर बाजार: सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंक चढ़कर 74,035 पर खुला, इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन
Published On
By Jaipur NM
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शानदार रिकवरी देखी गई। चौतरफा लिवाली के दम पर बीएसई सेंसेक्स 511 अंक की बढ़त के साथ 74,035 पर खुला। ऑटो, बैंकिंग और वित्तीय सेक्टरों में भारी निवेश से बाजार मजबूत हुआ, जबकि ट्रेंट और इंडिगो के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। 