भीलवाड़ा: स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा देशभक्ति का जज्बा,​ डिप्टी सीएम बैरवा ने किया ध्वजारोहण ; पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

विद्यार्थियों ने दिखाया शानदार अनुशासन

भीलवाड़ा: स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा देशभक्ति का जज्बा,​ डिप्टी सीएम बैरवा ने किया ध्वजारोहण ; पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
भीलवाड़ा के पुलिस लाइन मैदान में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। समारोह में स्कूली छात्रों ने परेड व व्यायाम का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

भीलवाड़ा। राजस्थान में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भीलवाड़ा में मुख्य समारोह देशभक्ति और उत्साह के माहौल में मनाया गया। पुलिस लाइन परेड मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने ध्वजारोहण करके मार्च पास्ट की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में डूब गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। समारोह में पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शनिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम खुल गया। बादलों के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने व्यायाम और परेड का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के अनुशासन और कदमताल ने समारोह में जोश भर दिया। कार्यक्रम में सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह सिद्धू, पुलिस अधीक्षक सागर राणा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय